सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में जांच पर अटकी पल्लवपुरम पुलिस

पल्लवपुरम के दुल्हैड़ा गांव में बरेली की संप्रदाय विशेष की युवती को बंधक बनाकर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:25 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में जांच पर अटकी पल्लवपुरम पुलिस
सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में जांच पर अटकी पल्लवपुरम पुलिस

मेरठ,जेएनएन। पल्लवपुरम के दुल्हैड़ा गांव में बरेली की संप्रदाय विशेष की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व धमकी देने के आरोप में दर्ज मुकदमे में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के कई बार पुलिस बयान दर्ज चुक चुकी है। वहीं, पीड़िता पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगा रही है।

बरेली निवासी संप्रदाय विशेष की एक युवती ने पल्लवपुरम थाने में करीब डेढ़ माह पूर्व बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोपों में केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि दुल्हैड़ा गांव निवासी मीनाक्षी चौहान ने कुछ दिन पूर्व उसे अपने घर बुलाया था। वह कमरे में बैठी थी। जहां मीनाक्षी का देवर अजय और बेटा अनिकेत भी आ गए। नाश्ते में दी गई कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ मिला था, जिसे पीकर वह बेसुध हो गई। आरोप था कि दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया था। होश आने पर युवती ने मीनाक्षी से प्रकरण की शिकायत की, मगर उसने युवती को शांत रहने के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के 161 और 164 के बयान भी दर्ज करा लिए। उसके बाद भी पीड़िता से कई बार प्रकरण में बयान दर्ज हुए हैं। बावजूद इसके पुलिस जांच का हवाला देकर लीपापोती कर रही है। पीड़िता अफसरों से न्याय की गुहार लगा रही है। इनका कहना-

सामुहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। कई बार हुई पूछताछ में पीड़िता के बयानों में थोड़ा फर्क दिख रहा है। पल्लवपुरम पुलिस जांच कर रही है। सभी आरोपित फरार हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

आशीष शर्मा, सीओ दौराला

chat bot
आपका साथी