पल्हैड़ा फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, फर्राटा भरने लगे वाहन

हाईवे स्थित पल्हैड़ा फ्लाईओवर का गुरुवार को उदघाटन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:15 AM (IST)
पल्हैड़ा फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, फर्राटा भरने लगे वाहन
पल्हैड़ा फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, फर्राटा भरने लगे वाहन

मेरठ, जेएनएन। हाईवे स्थित पल्हैड़ा फ्लाईओवर का गुरुवार को उदघाटन हो गया। इसी के साथ फ्लाईओवर पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। फ्लाईओवर जनता को समर्पित होने के बाद राहगीरों को जाम से छुटकारा मिलेगा। फ्लाईओवर की एक साइड में कुछ स्ट्रीट लाइट के पोल लगने का काम बाकी हैं।

एनएचएआइ ने परतापुर तिराहे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे तक 260 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य शुरू कराए थे, जिनमें फ्लाईओवर, सर्विस रोड, अंडरपास फ्लाईओवर, फुट ओवर ब्रिज, नाले के कार्य शामिल थे। निर्माण करने वाली कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तीन बड़े फ्लाईओवर मेरठ की सीमा में बनाए। इनमें से कंकरखेड़ा खिर्वा कट पर अंडरपास फ्लाईओवर, पल्लवपुरम में पल्हैड़ा कट पर फ्लाईओवर और दौराला की दादरी कट पर अंडरपास फ्लाईओवर हैं। तीनों फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं।

पिछले साल लाकडाउन के कारण मजदूर अपने गांव चले गए थे। इसलिए फ्लाईओवर का कार्य देरी से पूरा हुआ। अब फिर दोबारा से कोरोना के कारण लाकडाउन शुरू हुआ, मगर दिन रात कार्य को पूरा कर फ्लाईओवर चालू कर दिए गए।

इन्होंने कहा-

मेरठ की सीमा में बने दो अंडरपास फ्लाईओवर और एक फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गए हैं। दो फ्लाईओवर पहले से ही चालू हैं, जबकि पल्हैड़ा फ्लाईओवर भी चालू कर दिया गया है। फ्लाईओवर की एक साइड में स्ट्रीट लाइट के कुछ पोल लगने हैं, इस कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

आज बंद हो जाएगी टिकोला शुगर मिल: टिकोला शुगर मिल रामराज वर्तमान पेराई सत्र पूरा कर शुक्रवार को बंद हो जाएगी। 28 मार्च तक का भुगतान किसानों के खाते में भेज चुकी है।

उक्त जानकारी देते हुए टिकोला शुगर मिल के वीपी महेश चंद शर्मा ने बताया कि शुगर मिल ने वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 पूरा कर लिया है। शुगर मिल प्रबंधन ने क्षेत्र के समस्त किसानों का गन्ना पेराई करने के बाद शुक्रवार को शुगर मिल को बंद करने का निर्णय लिया है। शुगर मिल वर्तमान पेराई सत्र का 28 मार्च तक का भुगतान किसानों के खाते में भेज चुकी है। जल्द ही बकाया भुगतान भी किसानों को भेज दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों और अपने कर्मचारियों को पेराई सत्र में सामंजस्य बनाए रखने के लिए बधाई दी है। उनका कहना है कि पूरे पेराई सत्र में टिकोला शुगर मिल से जुड़े किसानों और शुगर मिल के कर्मचारियों के बीच अच्छा तालमेल रहा है जिसके चलते वर्तमान पेराई सत्र अच्छे ढंग से संपन्न हो पाया है।

chat bot
आपका साथी