मेरठ : एनएएस डिग्री कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता, चित्रों में दिखे नेताजी के अलग-अलग रंग

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को है। उससे पहले नेता जी को नमन करने के लिए एनएएस डिग्री कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़े हुए कई चित्रों को बनाया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 02:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 02:21 PM (IST)
मेरठ : एनएएस डिग्री कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता, चित्रों में दिखे नेताजी के अलग-अलग रंग
मेरठ में एनएएस डिग्री कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता ।

मेरठ, जेएनएन। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को है। उससे पहले नेता जी को नमन करने के लिए एनएएस डिग्री कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़े हुए कई चित्रों को बनाया। साथ ही उनके कथनों के स्लोगन बना कर रंग भरे।

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। दिल्ली चलो। जय हिंद के नारे लिखे। युवाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर उत्साह दिखा। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र छात्राओं ने नेताजी के जीवन को बखूबी चित्रों में उकेरा। समन्वयक डॉ. अलका तिवारी ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान कोई भूल नहीं सकता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे आज भी लोगों के जुबान पर हैं। जय हिंद जैसे शब्द अपने आप में राष्ट्रभक्ति की भावना को पूरी तरह से प्रदर्शित करते हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। प्राचार्य डॉक्टर बीपी राकेश ने भी छात्र छात्राओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र बनाने पर बधाई दी। 

chat bot
आपका साथी