बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों के सामने चुनौती

पिछले दिनों बार-बार हुई बारिश के दुष्परिणाम अब देखनों को मिल रहे है। अत्याधिक बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से कई गांवों के किसानों की धान की फसल खराब हो गई है। फ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:05 PM (IST)
बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों के सामने चुनौती
बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों के सामने चुनौती

मेरठ, जेएनएन। गत दिनों बार-बार हुई बारिश के दुष्परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। अत्याधिक बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से कई गांवों के किसानों की धान की फसल खराब हो गई है। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे है।

कहते है धान की फसल के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन इस बार पानी ने ही कई किसानों की धान की फसल बर्बाद कर दी। अधिक बारिश होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों में अब भी धान की फसल में पानी भरा हुआ है। जिसके कारण धान की फसल पानी में गिर कर गल गई। कुछ किसानों ने तो मजबूरी में धान की अधपकी फसल ही काट ली। वहीं, कुराली, जानी, बाफर, नेक, भूपगढ़ी आदि गांव के कई किसानों को सैकड़ों बीघा फसल जलभराव होने के कारण बर्बाद हो गई। कुराली गांव निवासी मुकेश चौहान ने बताया कि छह बीघे खेत ठेके पर लेकर धान की फसल लगाई थी, लेकिन इस बार अत्याधिक बारिश के कारण पानी भरने से सारी फसल बर्बाद हो गई। भूपगढ़ी निवासी अमित कुमार की भी साढ़े छह बीघे धान की फसल खराब हो गई। इस प्रकार के किसानों की फसल खराब होने से उनके सामने आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे है। क्षेत्रिय विधायक जितेन्द्र सतवाई ने बताया कि अधिकारियों से बात कर किसानों की हर संभव मदद करवाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि अत्याधिक बारिश के कारण खेतों में जलभराव होने से कई गांवों के किसानों की धान की फसल खराब हो गई है। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे है।

chat bot
आपका साथी