सरधना और मवाना में भी बने आक्सीजन सिलेंडर वितरण केंद्र

शहर के बाद अब सरधना और मवाना नगर पालिका क्षेत्रों में भी होम आइसोलेशन में राोगयो के लिए आक्सीजन मिल सकेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:15 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 05:15 AM (IST)
सरधना और मवाना में भी बने आक्सीजन सिलेंडर वितरण केंद्र
सरधना और मवाना में भी बने आक्सीजन सिलेंडर वितरण केंद्र

मेरठ,जेएनएन। शहर के बाद अब सरधना और मवाना नगर पालिका क्षेत्रों में भी होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आवश्यक आक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। संग्रह वितरण केंद्र पर व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी के. बालाजी के आदेश के मुताबिक सरधना में नगर पालिका कार्यालय परिसर में तथा मवाना में आंबेडकर सामुदायिक केंद्र तहसील रोड पर संग्रह, वितरण केंद्र स्थापित किया गया है। नगर पालिका ईओ यहां कर्मचारियों की तैनाती करेंगे। जल्द से जल्द गैस सिलेंडर को भरकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। दोनों पालिकाओं को अग्रवाल फिलिग पंप परतापुर तथा माहेश्वरी आक्सीजन जेनरेशन कुंडा रोड से आक्सीजन सिलेंडर भरकर दिए जाएंगे। जिन्हें लेने के लिए सक्षम अधिकारी कर्मचारी ही जाएंगे। दोनों तहसीलों के एसडीएम समन्वय करके जल्द से जल्द सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। जनता को आक्सीजन सिलेंडर वितरण केंद्रों से ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

400 रुपये में भरेगा सिलेंडर, लाने होंगे दस्तावेज

जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि कमिश्नर द्वारा निर्धारित दरों पर ही मवाना, सरधना में भी डी टाइप बड़ा आक्सीजन सिलेंडर केवल 400 रुपये में ही उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रांसपोर्ट का खर्च संबंधित निकाय वहन करेंगे। सिलेंडर के लिए मरीज और तीमारदार का आधार कार्ड, डाक्टर का पर्चा, कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट तथा आक्सीजन सेचुरेशन लेवल रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।

यहां बने हैं आक्सीजन संग्रह, वितरण केंद्र

1. नगर पालिका परिषद कार्यालय सरधना

2. आंबेडकर सामुदायिक केंद्र तहसील रोड मवाना व्यापारियों ने प्रशासन का आभार जताया : बीते दिनों व्यापारियों ने सरधना नगर में आक्सीजन सिलेंडर की कमी पर रोष व्यक्त करते हुए प्रशासनिक वाटसएस ग्रुप पर एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को मैसेज भेजा था। जिसमें नगर में आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। प्रशासन ने इस मांग को मानते हुए नगर पालिका में आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पउप्र संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मंगू प्रधान और नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी ने बताया कि बीते दिनों की गई उनकी मांग को प्रशासन ने मान लिया है। कोरोना संक्रमण से गंभीर मरीजों के लिए शुक्रवार से नगर पालिका में आक्सीजन सिलेंडर मिल सकेगा। महामंत्री ललित गुप्ता, कोषाध्यक्ष साजिद मलिक, ब्रजमोहन शर्मा, सुनील जैन, जियाउर रहमान, दीपक जैन, रक्षित गर्ग और मुदित माहेश्वरी आदि ने भी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी