Oxygen Crisis in Meerut: आक्सीजन लेने रांची के लिए आज एयरलिफ्ट होंगे दो ट्रक

मेरठ में आक्सीजन संकट धीरे-धीरे ख्त्म हो रहा है। मंगलवार को जहां 50 टन से ज्यादा आपूर्ति मिली वहीं बुधवार सुबह दो ट्रक एयरलिफ्ट से रांची भेजे जाएंगे। वहां से तीन दिन में सड़क मार्ग से दस टन से ज्यादा आक्सीजन लेकर मेरठ लौट आएंगे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 02:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 02:06 PM (IST)
Oxygen Crisis in Meerut: आक्सीजन लेने रांची के लिए आज एयरलिफ्ट होंगे दो ट्रक
आक्‍सीजन के लिए एयरलिफ्ट होंगे दो ट्रक।

मेरठ, जेएनएन। जिले में आक्सीजन संकट धीरे-धीरे ख्त्म हो रहा है। मंगलवार को जहां 50 टन से ज्यादा आपूर्ति मिली, वहीं बुधवार सुबह दो ट्रक एयरलिफ्ट से रांची भेजे जाएंगे। वहां से तीन दिन में सड़क मार्ग से दस टन से ज्यादा आक्सीजन लेकर मेरठ लौट आएंगे।

मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को आक्सीजन आपूर्ति में पर्याप्त की गई। रांची से आक्सीजन मंगवाने के लिए दो ट्रक भेजे जा रहे हैं। साथ ही राउरकेला, बोकारो, देहरादून, हरिद्वार एवं मोदीनगर स्थित इनोक्स से लगातार आक्सीजन मंगवाई जा रही है। सोमवार से गैस आपूर्ति में बड़ा सुधार दर्ज किया गया, जिसे निजी अस्पतालों ने भी माना है। पांच गैस फिलिंग केंद्रों से लोगों को सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।

475 व्यक्तिगत और तीन हजार सिलेंडर अस्पतालों को मिले: प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक 50 टन के सापेक्ष 55 टन आक्सीजन उपलब्ध हुई, जिसे विभिन्न केंद्रों के माध्यम से बांटा गया। होम आइसोलेशन या व्यक्तिगत रूप से लेने पहुंचे 475 लोगों को सिलंडर दिया गया, जबकि 421 मेडिकल कालेज को, आनंद अस्पताल को 323, केएमसी को 262, न्यूटिमा को 206, लोकप्रिय अस्पताल को 213, संतोष अस्पताल को 107 और अप्सनोवा को 101 सिलेंडर दिए गए। कुल मिलाकर दिनभर में विभिन्न अस्पतालों को 3299 सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने भी बताया कि आक्सीजन आपूर्ति बेहतर रही है। मरीजों को बेड और आक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। 

chat bot
आपका साथी