हमारा ज्ञान संपूर्ण जगत को रोशन करने में सक्षम : भारत भूषण

हस्तिनापुर के कैलाश पर्वत मंदिर के मुख्य जिनालय में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ के 17वें दिन मंगलाष्टक सकलीकरण के पश्चात भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:20 PM (IST)
हमारा ज्ञान संपूर्ण जगत को रोशन करने में सक्षम : भारत भूषण
हमारा ज्ञान संपूर्ण जगत को रोशन करने में सक्षम : भारत भूषण

मेरठ, जेएनएन: हस्तिनापुर के कैलाश पर्वत मंदिर के मुख्य जिनालय में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ के 17वें दिन मंगलाष्टक सकलीकरण के पश्चात भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा की गई। 301 परिवारों ने विधान में शामिल होकर पुण्य का अर्जन किया।

विधान के मध्य मुनि भारत भूषण महाराज ने मंगल प्रवचन करते हुए कहा कि सूर्य तो प्रतिदिन उदय और अस्त हो जाता है। परंतु आपका ज्ञान सदा ही आलोकित रहता है। आपका केवल ज्ञान रूपी सूर्य तो संपूर्ण जगत को एक साथ बिना किसी बाधा के प्रकाशित करता है। भगवान आदिनाथ का स्वर्ण कलश से अभिषेक तरुण जैन एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य सुरेश चंद जैन को प्राप्त हुआ। मंगल दीप का सतीशचंद जैन ने प्रज्ज्वलित किया। सांयकाल में भगवान आदिनाथ की मंगल आरती की गई। आरती के पश्चात गुरुकुल के छात्रों ने भजन एवं भक्तामर महिमा नामक लघु नाटिका प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। विधान संयोजक मोती लाल जैन रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, महाप्रबंधक मुकेश जैन, मनोज जैन, राजीव, सुभाष, विपिन, प्रेम जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ: परीक्षितगढ़ के शिव चौक में गुरुवार को चार दिवसीय राम कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व कथा वाचक भंवर सिंह सरस्वती का श्रद्धालुओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया व पगड़ी पहनायी।

नगर के शिव चौक पर ब्लाक प्रमुख केपी खूटीं के आवास पर आयोजित रामकथा के प्रथम दिन कथा वाचक भंवर सिंह सरस्वती ने कहा कि जो व्यक्ति मनुष्यता से प्रेम करता है भगवान भी उसे प्रेम करने लगते हैं। कथा से पूर्व राम कीर्तन हुआ जिसमे सभी श्रद्धालुओं झूम उठे और जय श्रीराम के नारों से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम में बिजेंद्र त्यागी, वृजेश शर्मा, संजीव त्यागी, सुनील, योगेंद्र, कालू प्रधान आदि मौजूद रहे।

उधर, गांव पूठी में श्रीकृष्ण शर्मा के आवास पर श्रीमदभागवद कथा का आयोजन किया गया। जिसमे कथा वाचक रोहित, कृष्णम बाल व्यास ने श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का सुंदर चित्रण किया। इससे पूर्व गांव मे कलश यात्रा निकाली गई। ललित त्यागी, वीरेंद्र रावल, चंद्रबोस सैनी, धर्मवीर शर्मा, हरिओम त्यागी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी