विसर्जन यात्रा व महायज्ञ का आयोजन, युवाओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल

मवाना शुगर मिल की डी ब्लाक कालोनी में नवरात्र पर चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार सुबह यज्ञ के साथ समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:19 PM (IST)
विसर्जन यात्रा व महायज्ञ का आयोजन, युवाओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल
विसर्जन यात्रा व महायज्ञ का आयोजन, युवाओं ने उड़ाया अबीर-गुलाल

मेरठ, जेएनएन। मवाना शुगर मिल की डी ब्लाक कालोनी में नवरात्र पर चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार सुबह यज्ञ के साथ समापन हो गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। युवाओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया और अबीर-गुलाल उड़ाया। मां दुर्गा की विशाल मूíतयों को कालोनी के पास मध्य गंग नहर में विसर्जित किया गया।

मिल की डी ब्लाक कालोनी में गत वर्षों की भांति इस बार भी नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रोजाना सुबह मां के दरबार में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना व शाम को मां भगवती का जागरण कराया गया। शुक्रवार को सुबह यज्ञ के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। इसके बाद कालोनीवासियों द्वारा मां दुर्गा की नौ स्वरूपों की मूíतयों की विसर्जन यात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली गई। कालोनी में परिक्रमा के बाद समीप ही माध्य गंगनहर कूड़ी की झाल में विधिवत देवियों की मूíतयां विसर्जित की। विसर्जन यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये लोग रहे मौजूद : यज्ञ व विसर्जन यात्रा में मुख्य रूप से केपी तोमर, अशोक श्रीवास्तव, परवीन बालियान, संजीव कुमार, सुभाष आदि समेत समस्त कालोनीवासी मौजूद रहे। केपी तोमर ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में कालोनी के सभी लोगों का सहयोग रहा।

उधर, श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव मोहल्ला हीरालाल के तत्वावधान में नौ दिन मां जगदंबा की पूजा अर्चना का कार्यक्रम चला, जिसमें भक्तों ने विश्व शांति व परिवार में सुख-समृद्धि के लिए कामना की। शुक्रवार को समापन पर इस दौरान हवन पूजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें यजमान प्रतीक कुमार शर्मा सपत्नीक रहे। यज्ञ के बाद मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई।

मोहल्ला हीरालाल से बैंड बाजे व ढोल नंगाड़ों के साथ आरंभ हुई शोभायात्रा डेरा वाला पुल, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार, थाना, तहसील रोड से होते हुए मखदुमपुर रोड पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में भक्त डांडिया के साथ नृत्य करते चल रहे थे। इस दौरान अबीर गुलाल से होली भी खेली। सुबह मां जगदंबे को छप्पन भोग भी लगाया गया। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में कृष्ण मोहन पालीवाल, आदित्य गोयल,रवींद्र मोहन पालीवाल, ॠषभ गोयल, कृष, यश पालीवाल, पीयूष गंगपुरी, उत्तम चौहान, भव्य राजवंशी, प्रांजल, वंश, प्रखर, रिकू गौतम, अनु गौतम, भव्य शर्मा, राहुल, सौरभ गंगपुरी, प्रदीप छाबड़ा, अर्नव, आराध्या, वैदिही, शगुन, कीरत, माही, काजल, सिद्धि, वृंदा, माही, अमित गौतम, शिवम शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी