गरीब कल्याण मेले में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

मवाना ब्लाक कार्यालय पर शनिवार को गरीब कल्याण दिवस मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:25 PM (IST)
गरीब कल्याण मेले में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी
गरीब कल्याण मेले में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

मेरठ,जेएनएन। मवाना ब्लाक कार्यालय पर शनिवार को गरीब कल्याण दिवस मेले का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में विकास खंड परिसर में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया। इस दौरान प्रमाण पत्र दिये गये।

गोष्ठी में बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने सरकार जनहित में गरीबों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में नगर पालिका, आपूíत विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह, चीनी मिल एवं कृषि प्रचार विभाग की ओर स्टाल लगाकर प्रपत्रों के माध्यम से अपने-अपने विभाग की योजनाओं के विषय में बताया। इस मौके पर मंडल अध्या अनुज भाटी, डा. योगेश प्रधान, एसडीएम कमलेश गोयल, सहायक विकास अधिकारी कृषि इंद्रजीत सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा व एडीओ समाज कल्याण आदि ने विचार रखे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

एडीओ कृषि इंद्रजीत सिंह ने कृषि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी और फसल उत्पादन बढ़ाने के गुर बताए। ग्रामों के विकास संबंधी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने गांवों में स्वच्छता पर बल दिया। नियमित रूप से कीटनाशकों के छिड़काव करने और पानी अधिक दिन तक एक जगह जमा नहीं होने देने को कहा।

मेले में कृषि, एनआरएलएम के समूह के द्वारा उत्पादित, गन्ना, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल कल्याण विकास, स्वास्थ्य, नगर पालिका द्वारा स्टाल लगाये गये। स्टालों पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर विकास खंड के वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग किसान, समूह सखी, कुपोषण व अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी