विपक्ष होगा चित.. भाजपा की बनेगी सरकार : प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद शर्मा का सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं ने फूल म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:40 PM (IST)
विपक्ष होगा चित.. भाजपा की बनेगी सरकार : प्रदेश उपाध्यक्ष
विपक्ष होगा चित.. भाजपा की बनेगी सरकार : प्रदेश उपाध्यक्ष

मेरठ,जेएनएन। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद शर्मा का सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सारा विपक्ष चित हो जाएगा। 350 सीटों से अधिक पाकर भाजपा की सरकार बनेगी। योगी सरकार ने जो प्रदेश में विकास कार्य किए हैं, उसका लाभ जन-जन तक पहुंचा है।

दिल्ली से हरिद्वार जा रहे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद शर्मा का टोल प्लाजा पर स्वागत हुआ। भाजपा नेता मनिदर विहान, गौरव चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को भगवान गणेश जी की मूर्ति भेंट की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। प्रत्येक वोटर तक कार्यकर्ता पहुंचे। योगी सरकार की योजनाओं और भाजपा संगठन की नीतियों के बारे में प्रत्येक वोटर को बताएं। इस दौरान रोबिन प्रताप, रविद्र चेयरमैन, नवीन शर्मा चेयरमैन, मुदित शर्मा व रवि चौधरी आदि थे।

तीस सितंबर को युवा सम्मेलन: राष्ट्रीय लोकदल की बैठक भलसोना मे सोमवार को हुई। जिसमें रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि 30 सितम्बर को जगेठी में युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें भाजपा सरकार में युवाओं को लेकर हो रही उपेक्षा पर चर्चा होगी। इस दौरान नवनियुक्त युवा रालोद जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी का सम्मान हुआ। उन्होंने बताया कि युवाओं के सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। सम्मेलन में युवा रालोद के हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष परमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी