Opposition to agricultural law : मेरठ से दिल्ली कूच कर गए भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी

मेरठ में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर)पदाधिकारियों ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ तोमर गुट कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पंजाब व हरियाणा के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर अन्नदाता की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 02:55 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 02:55 PM (IST)
Opposition to agricultural law : मेरठ से दिल्ली कूच कर गए भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी
मेरठ से भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्‍ली के लिए कूच कर गए।

मेरठ, जेएनएन। कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष पदम सिंह व जिलाध्यक्ष विनीत सांगवान के नेतृत्व में दिल्ली कूच कर दिया। इससे पहले भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व संगठन से जुड़े किसान सुबह दस बजे से ही परतापुर तिराहे पर पहुंचने शुरू हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली व अपने-अपने वाहनों में सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान कर दिया।

हरियाणा के किसानों का समर्थन

मेरठ मंडल अध्यक्ष पदम सिंह ने बताया कि दिल्ली में किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। वह पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। पंजाब व हरियाणा के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर अन्नदाता की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं। कहा कि दिल्ली से पहले ही पानीपत समेत कई स्थानों पर किसानों को जबरन रोक दिया गया और उन पर पानी की बौछारें की गई। किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। जिससे किसान संगठनों में सरकार के खिलाफ बेहद नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ उनका संगठन भी आंदोलन करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा।

किसानों पर अत्‍याचार

जिलाध्यक्ष विनीत सांगवान ने कहा कि किसानों पर सरकार अत्याचार कर रही है और यदि वह अपनी आवाज को उठा रहा है तो तानाशाह सरकार उसके उपर लाठीचार्ज व पानी की बौछारें कर रही है। इस तरह की हरकत से सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज दबाने नहीं दी जाएगी। वह पंजाब व हरियाणा के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

यह रहे शामिल

इस दौरान दीपक चौधरी, सनोज गड़ीना, विपिन व गीता चौधरी आदि मौजूद रहे। पदम सिंह मंडल अध्यक्ष, दीपक चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, विनीत सांगवान जिलाध्यक्ष, विपिन चौधरी मंडल युवा अध्यक्ष, सुशील कुमार पटेल मंडल मीडिया प्रभारी, अनिल चिंकारा मवाना तहसील अध्यक्ष, कविता चौधरी व नरेन्द्र गडीना आदि शामिल रहे। 

chat bot
आपका साथी