लोहियानगर में निगम कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

लोहियानगर में निगम कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 03:00 AM (IST)
लोहियानगर में निगम कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा
लोहियानगर में निगम कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

लोहियानगर में निगम कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

मेरठ : लोहियानगर के पास काजीपुर गांव की जमीन में कूड़ा डाल रहे कर्मचारियों और वाहन चालकों को रविवार को फिर से ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट भी की गई। वाहनों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने हापुड़ रोड पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। इसके साथ ही फिर से कूड़ा डालने का काम बंद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेता और पूर्व प्रमुख को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद फिर से कूड़ा डालने का कार्य शुरू कर दिया गया।

किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांवड़ी गांव की जमीन में ग्रामीणों के विरोध के कारण कूड़ा डालना बंद है। इसके बाद नगर निगम ने हापुड़ रोड पर लोहियानगर के पास अपनी 3 हजार मीटर जमीन में कूड़ा डालना शुरू किया था। ग्रामीणों ने यहां भी कूड़ा डालना बंद करा दिया था। निगम ने जिला प्रशासन ने मदद मांगी। साथ ही विरोध करने वाले कांग्रेस नेता को छोड़कर उसके 14 साथियों के खिलाफ थाना खरखौदा में तहरीर दे दी थी। जिसके बाद शनिवार को वहां फिर से कूड़ा डालने का सिलसिला शुरू किया गया।

रविवार दोपहर तक निगम की गाड़ियां वहां कूड़ा डाल रही थीं। इसी बीच दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रोहित गुर्जर और पूर्व प्रमुख अनवार के नेतृत्व में वहां पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। नगर निगम की टीम को बंधक बना लिया। उनके वाहनों पर कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। इसके साथ ही ग्रामीण हापुड़ रोड पर आ गए और वहां जाम लगाने का प्रयास किया। विरोध की सूचना पर जिला प्रशासन में खलबली मच गई। खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। आखिरकार कांग्रेस नेता रोहित गुर्जर और पूर्व प्रमुख अनवार को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान पुलिस से जमकर नोंकझोक हुई। हालांकि दोनों को थाने पर लाकर मुचलका पाबंद करके छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी के बाद फिर से निगम के वाहनों ने कूड़ा डालना शुरू किया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

दो दिन बाद दर्ज किया मुकद्मा

टकराव के हालात देखते हुए खरखौदा पुलिस ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुंवरसैन की दो दिन पुरानी तहरीर के आधार पर रोहित गुर्जर, अनवार प्रमुख, रामकुमार, साहेब आलम, ¨रकू भड़ाना, भारत भड़ाना, संदीप कुमार, मनोज कुमार, समेत 15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन्होंने कहा..

रविवार को फिर से लोहियानगर में विरोध हुआ। विरोधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कूड़ा डालने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जल्द शहर के हालात काबू कर लिये जाएंगे।

मनोज चौहान, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी