सहारनपुर में रातभर चला ऑपरेशन नशामुक्ति अभियान, ताबड़तोड़ दबिश में चार नशा तस्‍कर गिरफ्तार

सहारनपुर में गुरुवार की रात भर चले अभियान में भी चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डा. एस चन्नपा ने गुरुवार की रात वायरलेस सेट के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को संबोधित किया। पूरी रात नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 01:30 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 01:30 PM (IST)
सहारनपुर में रातभर चला ऑपरेशन नशामुक्ति अभियान, ताबड़तोड़ दबिश में चार नशा तस्‍कर गिरफ्तार
सहारनपुर में दबिश में चार नशा तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है।

सहारनपुर, जेएनएन। जनपद को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस का तीन दिन से ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान चल रहा है। जिसके तहत नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। गुरुवार को भी 13 नशा तस्कर पकड़े गए थे। गुरुवार की रात भर चले अभियान में भी चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी डा. एस चन्नपा ने गुरुवार की रात करीब नौ बजे वायरलेस सेट के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गुरुवार की पूरी रात नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलना है। इसलिए पूरी रात सुबह चार बजे तक कोई नहीं सोएगा।

इन स्‍थानों पर ताबड़तोड़ दबिश

जिसके तहत शहर के सभी छह थाना प्रभारी समेत देहात के तीतरों, रामपुर मनिहारा, गंगोह , देवबंद, बड़गांव, फतेहपुर, चिलकाना आदि थाना प्रभारियों ने ताबड़तोड़ दबिश दी। हालांकि ज्यादा बड़ी सफलता नहीं मिली है, लेकिन चार नशा तस्करों को अलग-अलग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी डा. एस चन्नपा ने बताया कि यह अभियान उनका लगातार जारी रहेगा और नशे की सप्लाई करने वाले किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। बता दे कि गंगोह पुलिस ने चौधरी पूरन सिंह धर्मकांटा के सामने सडक के किनारे गंगोह रोड के पास से एक अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम रादौर थाना तीतरों जनपद सहारनपुर को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

योग करा नशा छुड़ाने की अपील

तीतरो पुलिस ने शुक्रवार को थाना परिसर में टेंट लगाकर युवाओ को योग कराया और नशे के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बताया गया कि नशा सेहत के लिए अच्छा नहीं है। 

chat bot
आपका साथी