50 अकीदतमंद ही एकसाथ पढ़ सकेंगे ईद-उल-अजहा की नमाज

ईद-उल-अजहा पर फिलहाल 50 से अधिक लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है। शहरकाजी मौलाना नफीस ने बताया कि ईद की नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 06:55 PM (IST)
50 अकीदतमंद ही एकसाथ पढ़ सकेंगे ईद-उल-अजहा की नमाज
50 अकीदतमंद ही एकसाथ पढ़ सकेंगे ईद-उल-अजहा की नमाज

मेरठ, जेएनएन। ईद-उल-अजहा पर फिलहाल 50 से अधिक लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है। शहरकाजी मौलाना नफीस ने बताया कि ईद की नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाएगी।

शहरकाजी ने बताया कि ईद-उल-अजहा 21 जुलाई यानी बुधवार का है। इस सिलसिले में गुरुवार को शहरकाजी मेरठ के साथ प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर सुरेंद्र कुमार व डीएम के. बालाजी से मिलकर वार्ता की थी। शहरकाजी मौलाना मौलाना नफीस ने बताया कि अधिकारियों ने वार्ता में बताया कि ईद पर्व के विषय में अभी शासन स्तर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। 50 से अधिक लोग नमाज अदा नहीं कर सकते हैं। शहरकाजी ने बताया कि नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाएगी, जिसमें शारीरिक दूरी का बखूबी पालन किया जाएगा।

प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें : ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है। शहरकाजी ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि बकरा, कटरा-कटिया, भैंस व दुम्मा की ही कुर्बानी करें। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें। कुर्बानी पर्दे में की जाए और कुर्बानी के बाद गंदगी को सार्वजनिक स्थान पर न डालें। नियत स्थान पर डालें, ताकि उसे नगर पालिका के वाहन उठा सकें।

कूड़ा निस्तारण प्लांट के कार्य का किया निरीक्षण : मवाना नगर पालिका चेयरमैन ने शुक्रवार को भैंसा रोड स्थित कूड़ा निस्तारण के लिए लगने वाले प्लांट का निरीक्षण किया।

पालिका चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब ने बताया गया कि नगर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता के लिए नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए भैंसा रोड स्थित खत्ते पर पालिका द्वारा एमएस डब्लू कंपोस्टिग सिस्टम लगवाने का काम कराया जा रहा है। जिससे नगर में प्रत्येक दिवस निकलने वाले कूड़े का भी निस्तारण आधुनिक तरीके होगा। सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन के साथ डा. शकील अहमद, वर्क सुपरवाइजर, मौहम्मद साजिद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी