Online Yoga Classes: ऑनलाइन योग से बना रहे निरोगी काया, कोरोना काल में उठा रहे भरपूर लाभ

कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। समुचित आहार जहां आंतरिक रूप से शक्ति प्रदान करता है वहीं शारीरिक रूप से फिट रहने में योग व व्यायाम काम आता है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:48 PM (IST)
Online Yoga Classes: ऑनलाइन योग से बना रहे निरोगी काया, कोरोना काल में उठा रहे भरपूर लाभ
ऑनलाइन योग सीखने वाली महिलाएं और प्रशिक्षक।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। समुचित आहार जहां आंतरिक रूप से शक्ति प्रदान करता है वहीं शारीरिक रूप से फिट रहने में योग व व्यायाम काम आता है। इसके लिए लोग घरों पर रहकर ही ऑनलाइन माध्यम से योग कर निरोगी काया बना रहे हैं। खासकर महिलाएं व अधिक उम्र के लोगों को इसका अधिक लाभ है। पहले तक जहां यह लोग समय के अभाव में या योगा क्लासेज में न जाने की वजह से योग नहीं कर पाते थे, लेकिन अब घर पर रहकर ही योग को समय दे पा रहे हैं। इसके अलावा योग प्रशिक्षक भी ऑनलाइन योग सीखने वालों को संस्था द्वारा या किसी अन्य प्रमाणिक संस्थान का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा रहे हैं।

महिलाएं और प्रशिक्षक की टिप्‍पणी 

ऑनलाइन योगा क्लासेज शुरू करने से स्वास्थ्य में पहले से अंतर महसूस किया है। सबसे अच्छी बात यह कि अब योग सीखने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नही पड़ती और अतिरिक्त समय नही देना पड़ता। -सीमा सागर

कोरोना काल में कई मुश्किलों के चलते लोग मानसिक रूप से भी शिथिल पड़े हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए योग अच्छा साधन है। मन को एकाग्र करने वाले अभ्यास से ध्यान केंद्रित होता है और तनाव दूर होता है।-निशा

लॉकडाउन में योग से जुड़े लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए ऑनलाइन योग क्लास की शुरुआत की। जिसका लोगों को फायदा हुआ। कई बुजुर्ग या महिलाएं जिनका पार्क, योगा क्लास में जाना नही हो पाता उन्हें काफी लाभ मिल रहा। -आशीष कुमार, योग प्रशिक्षक

chat bot
आपका साथी