बाइक टकराने पर एक घंटा बवाल, ताबड़तोड़ फायरिग

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में बाइक टकराने पर एक घंटे तक बवाल हुआ। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग की। दूसरे पक्ष ने छतों से पथराव कर दिया। एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल के दौरान आसपास के लोगों ने रास्ता रोक कर राहगीरों से वापस भेजा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:11 PM (IST)
बाइक टकराने पर एक घंटा बवाल, ताबड़तोड़ फायरिग
बाइक टकराने पर एक घंटा बवाल, ताबड़तोड़ फायरिग

मेरठ, जेएनएन। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में बाइक टकराने पर एक घंटे तक बवाल हुआ। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग की। दूसरे पक्ष ने छतों से पथराव कर दिया। एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बवाल के दौरान आसपास के लोगों ने रास्ता रोक कर राहगीरों से वापस भेजा।

लक्खीपुरा निवासी टोनी और उसका भाई रहमान बाइक से फतेहउल्लापुर रोड की ओर जा रहे थे। सामने से स्कूटी पर अहमद नगर निवासी साकिब और उसका दोस्त आ रहे थे। दोनों की टक्कर हो गई, जिसके बाद उनमें मारपीट होने लगी। आरोप है कि टोनी पक्ष ने साकिब के दोस्त को बंधक बना लिया और जमकर पीटा। सूचना पर साकिब पक्ष के लोग भी पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद साकिब पक्ष के 20-25 युवक आए और हमला कर दिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। आरोप है कि साकिब पक्ष के लोगों ने 12-15 राउंड फायरिग की। इस पर दूसरे पक्ष ने छतों से पथराव कर दिया। घटना की लोगों ने वीडियो भी बनाकर वायरल भी कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक और स्कूटी की टक्कर लगने पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।

राहगीर को पीटा, बाइक तोड़ी

बवाल के दौरान ही अहमद नगर निवासी अनस बाइक से जा रहा था। टोनी पक्ष ने उसे दूसरे पक्ष का युवक समझकर रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर उसके पक्ष के लोग भी आ गए थे।

नहीं पहुंची पुलिस : आरोप है कि बवाल के शुरू होते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। न तो थाना पुलिस पहुंची और न ही चौकी से कोई पहुंचा। शुरू में दो फैंटमकर्मी पहुंचे, तो जो लौट गए थे। एक घंटे बाद फिर पीआरवी पहुंची।

chat bot
आपका साथी