चोरी-छिपे नकली पेट्रोल बेचते एक पकड़ा

चोरी-छिपे नकली पेट्रोल बेचते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी दुकान से करीब 12 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि काफी समय से वह यह काम कर रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:44 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:44 AM (IST)
चोरी-छिपे नकली पेट्रोल बेचते एक पकड़ा
चोरी-छिपे नकली पेट्रोल बेचते एक पकड़ा

मेरठ, जेएनएन। चोरी-छिपे नकली पेट्रोल बेचते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी दुकान से करीब 12 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि काफी समय से वह यह काम कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी इकराम की घर के पास ही मोबिल आयल की दुकान है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वह दुकान में नकली पेट्रोल भी बेच रहा है। छापामार कर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उसके पास से करीब 12 लीटर पेट्रोल छह बोतलों से बरामद हुआ। उसने बताया कि मोबिल आयल की आड़ में काफी समय से यह काम कर रहा था। आसपास के लोगों को ही बेच देता था। पूछताछ में बताया कि एक युवक उसे पेट्रोल बेचने आता था। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि नकली पेट्रोल बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसने एक युवक का नाम भी बताया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

साले ने किया झगड़ा, जीजा गिरफ्तार : सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा खिवाई निवासी जावेद की ससुराल जाकिर कालोनी में है। गुरुवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह ससुराल आया था। रात में साले का झगड़ा पड़ोसियों से हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। आरोप था कि गोली भी चली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष फरार हो गए थे, जबकि पुलिस जावेद को पकड़कर थाने ले आई। वहीं, चर्चा थी कि शुक्रवार को पुलिस ने जावेद को छोड़ने के नाम पर सेटिग कर ली थी, लेकिन मामला मीडिया में आने पर उसे गिरफ्तार दिखा दिया गया। थाना प्रभारी ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि एक आरोपित को पकड़ा है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी