पपीत बढ़ला के नाम एक गाड़ी और डिपिन सूरी के पास छह टैंकर

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की फरारी में सहयोग करने वाले पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 10:09 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 10:09 AM (IST)
पपीत बढ़ला के नाम एक गाड़ी और डिपिन सूरी के पास छह टैंकर
पपीत बढ़ला के नाम एक गाड़ी और डिपिन सूरी के पास छह टैंकर

मेरठ, जेएनएन। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की फरारी में सहयोग करने वाले पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया था। पुलिस मान रही है कि तभी से दोनों ने अपनी संपत्ति के इधर से उधर स्थानातरण का काम शुरू कर दिया था। इसलिए दोनों की संपत्ति की भौतिक जाच कराई जा रही है। ताकि पता चल सके कि उन्होंने गैंगस्टर लगने के बाद संपत्ति बेची तो नहीं है।

सीओ अमित राय ने बताया कि डिपिन सूरी के छह टैंकरों के जब्तीकरण का कार्य चल रहा है। आरटीओ आफिस से सभी टैंकरों के बारे में पुलिस ने जानकारी मागी है। इसके अलावा डिपिन सूरी की अन्य संपत्ति की जाच भी की जा रही है। दूसरे आरोपित पपीत बढ़ला के नाम अभी तक एक ही गाड़ी पुलिस को मिली है। पुलिस पपीत की संपत्ति की भी विस्तार से जाच कर रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि 14ए के तहत दोनों की संपत्ति जब्तीकरण का काम भी पुलिस करने जा रही है। बता दें कि बदन सिंह बद्दो की 2019 की फरारी में 19 लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी, जिनमें पपीत बढ़ला, डिपिन सूरी और बद्दो के बेटे सिकंदर पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। अभी तक पुलिस सिकंदर को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। कोर्ट से उसका गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है।

बद्दो की महिला दोस्त पर भी हो सकती है कार्रवाई

साकेत में रहने वाली बद्दो की महिला दोस्त ब्यूटी पार्लर संचालिका पर भी कार्रवाई हो सकती है। ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ही फरारी के दौरान बद्दो का मेकअप किया था। ताकि कोई बद्दो को पहचान न सके। उसके अलावा गुरुग्राम की महिला दोस्त बदन सिंह को अपने साथ दिल्ली से ले गई थी। मेरठ से दिल्ली तक बद्दो को स्कूल संचालक भानू प्रताप ले गया था। गुरुग्राम की महिला ने अब ठिकाना भी बदल दिया है। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि गुरुग्राम में रहने वाली बद्दो की महिला दोस्त की जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी