सहारनपुर : ट्रैक्टर की साइड लगने पर चालक की बाइक सवारों से कहासुनी, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा

सहारनपुर के नानौता थाने के गांव हुसैनपुर निवासी वेद पाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र जोगेंद्र सहयोगी चन्दर के साथ हरियाणा के घरौंडा में धान की फसल बेचने गया था। बुधवार शाम वह धान बेचकर गांव लौट रहा था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:57 PM (IST)
सहारनपुर : ट्रैक्टर की साइड लगने पर चालक की बाइक सवारों से कहासुनी, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा
सहारनपुर में गंगोह-नौनोता मार्ग पर दुकान में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली जा घुसी।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। धान बेचकर गांव लौट रहे युवक के ट्रैक्टर की साइड गंगोह के पास बाइक में लग गई। इससे उसकी उक्‍त लोगों से कहासुनी हो गई। इस दौरान चालक की आंख में पत्थर लगने से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्राली खाद-बीज की दुकान में घुस गई। इससे भारी नुकसान हुआ। ट्रैक्टर चालक के पिता ने बीस से ज्यादा लोगों पर उसके पुत्र को घायल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। घायल चालक को सहारनपुर ले जाया गया है।

यह है मामला

बुधवार की रात नानौता मार्ग स्थित सैनी नगर की दुकान पंकज ट्रेडर्स में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली घुस गई। उस समय वहां कोई न होने से हादसा होने से बच गया। दुकान के दोनों शटर खराब हो गए और वहां रखे खाद बीज भी नष्ट हो गए। वहां भारी नुकसान बताया गया। नानौता थाने के गांव हुसैनपुर निवासी वेद पाल पुत्र तेलू राम ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र जोगेंद्र सहयोगी चन्दर के साथ हरियाणा के घरौंडा में धान की फसल बेचने गया था। बुधवार शाम वह धान बेचकर गांव लौट रहा था। गंगोह के पास बाइक में ट्रैक्टर की साइड लगने के बाद कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ बाइक सवार ट्रैक्टर का पीछा करने लगे तो अनाज मडी से आगे 20-22 बाइक सवार ट्रैक्टर से आगे निकल कर पत्थर बरसाने लगे। अपनी जान बचाने को उसका पुत्र ट्रैक्टर को तेज गति से ले जाने लगा। इसी बीच एक पत्थर जोगेंद्र की आंख में लगा, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर वहा स्थित दुकान में शटर तोड़ कर जा घुसा जिससे दुकान का काफी नुकसान हो गया। दुकान के ही एक पड़ोसी ने उन्हें जानकारी दी। वहां रह रहे लोगों ने उसकी जान बचाई। तत्काल पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया। जोगेंद्र को सहारनपुर रेफर किया गया है। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी