मेरठ में रविवारको 1365 मरीज मिले, 16 की मौत

मई के दूसरे सप्ताह में भी कोरोना की रफ्तार बनी हुई है। रविवार को 6925 सैंपलों की जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:15 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:15 AM (IST)
मेरठ में रविवारको 1365 मरीज मिले, 16 की मौत
मेरठ में रविवारको 1365 मरीज मिले, 16 की मौत

मेरठ,जेएनएन। मई के दूसरे सप्ताह में भी कोरोना की रफ्तार बनी हुई है। रविवार को 6925 सैंपलों की जाच की गई, जिसमें 1365 में वायरस मिला। संक्रमण की दर 19.70 दर्ज की गई है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि 1791 मरीज विभिन्न कोविड केंद्रों में भर्ती कराए गए हैं। होम आइसोलेशन में 6020 मरीज इलाज ले रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 16238 तक पहुंच गई है। जबकि 732 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आइसीयू वार्ड भरा हुआ है। संक्रमण में सुधार के संकेत नहीं मिल रहे हैं। मरीजों को सावधान रहना होगा। मेडिकल कालेज में दस, जबकि विभिन्न कोविड केंद्रों में छह मरीजों की मौत हुई है।

एक्टिव मरीजों की संख्या पर सवाल

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर लोगों ने तमाम सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1791 मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि छह हजार से ज्यादा होम आइसोलेशन में हैं। दोनों संख्या मिलाकर लगभग आठ हजार सक्रिय मरीज हैं, जबकि रिपोर्ट 14 हजार से ज्यादा बता रही है, ऐसे में शेष छह हजार मरीज कहा हैं? विभिन्न संगठनों ने भी विभाग से सवाल पूछा है। आरोप लगाया है कि यहा पर रोजाना मिलने वाले मरीजों और मृतकों की सख्या में भारी अंतर है। साथ ही सक्रिय मरीजों का आकड़ा भी भ्रामक है। मंडलीय सíवलास अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि आकड़े ठीक हैं। जो मरीज डिस्चार्ज हो जाते हैं, उन्हें भी अगले सात दिनों तक एक्टिव केस माना जाता है, इसीलिए संख्या में अंतर आ रहा है।

chat bot
आपका साथी