11 नवंबर को मेरठ में रेल रोकेंगे भाकियू तोमर गुट के किसान, इस कारण से होगा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के नेताओं ने बताया कि आगामी 11 नवंबर को मेरठ में सिटी या कैंट कौन से रेलवे स्टेशन पर रेल रोकी जाएगी ? इसका निर्धारण करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM (IST)
11 नवंबर को मेरठ में रेल रोकेंगे भाकियू तोमर गुट के किसान, इस कारण से होगा आंदोलन
11 नवंबर को मेरठ में रेल रोकेंगे भाकियू तोमर गुट के किसान

मेरठ, जागरण संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने 11 नवंबर को मेरठ में रेल रोकने का एलान किया है। मेरठ के युवा मंडल अध्यक्ष अनिल चिकारा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आहवान पर 11 नवंबर को रेल रोकने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद दो बजे से चार बजे तक मेरठ के रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का आंदोलन होगा। आंदोलन में मुख्य रूप से हस्तिनापुर, मवाना, किला-परीक्षितगढ़ व खरखौदा ब्लाक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अनिल चिकारा ने बताया कि 11 नवंबर के लिए रेलवे स्टेशन का स्थान निर्धारित नहीं है। सिटी या कैंट कौन से रेलवे स्टेशन पर रेल रोकी जाएगी। इसका निर्धारण करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय होगा।

यह हैं मुख्य मांगें 

- तीनों कृषि कानूनों की वापसी

- एमएसपी पर फसलों की खरीद

- बिजली के दाम कम किए जाएं

- मवाना खादर क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा

- खादर क्षेत्र में पक्के बांध बनाए जाएं

chat bot
आपका साथी