ओलिंपियन अरविंद का एशियन रोइंग चैंपियनशिप के लिए चयन, बुलंदशहर के गांव खबरा के हैं निवासी

खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविंद सोलंकी ने टोक्यो ओलिंपिक में प्रतिभाग किया था। उनके अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप के लिए उनका चयन किया है। इससे उनके गांव में खुशी का माहौल है।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:42 PM (IST)
ओलिंपियन अरविंद का एशियन रोइंग चैंपियनशिप के लिए चयन, बुलंदशहर के गांव खबरा के हैं निवासी
ओलिंपियन अरविंद का एशियन रोइंग चैंपियनशिप के लिए चयन, बुलंदशहर के गांव खबरा के हैं निवासी

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। ओलिंपियन अरविंद के एशियन रोइंग चैंपियनशिप में चयनित होने पर स्वजन सहित ग्रामिणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने घर पहुंचकर उनके स्वजन को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

टोक्यो ओलंपिक में किया था प्रतिभाग

खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविंद सोलंकी ने टोक्यो ओलिंपिक में राजस्थान के साथी अर्जुन लाल के संग प्रतिभाग किया था। पदक से कुछ दूर रहने के बावजूद अरविंद सोलंकी ने उम्दा प्रदर्शन कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया था। अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अरविंद का एशियाई रोइंग चैंपियनशिप के लिए चयन किया है। उनके भाई कालीचरण व हरकेश ने बताया कि अरविंद के पिछले रिकार्ड को देखते हुए उनका चयन किया गया है। वह थाईलैंड में छह दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में लाइटवेट सिंगल स्पर्धा में भाग लेंगे। वह थाईलैंड रवाना हो चुके हैं। जानकारी होने पर रविवार सुबह ग्रामीणों का तांता उनके घर पर लग गया। उन्होंने मिठाई खिलाकर उनके पिता विजयपाल को बधाई दी।

गांव की बेटी ने विश्वविद्यालय किया टॉप, मिला गोल्ड मेडल

बुलंदशहर। अनूपशहर क्षेत्र के गांव दुगरऊ की बेटी शुभांगी चौधरी ने मुरादाबाद के आईएफटीएम विश्वविद्यालय में बीए टाप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दीक्षांत समारोह शुभांगी को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

अनूपशहर क्षेत्र के गांव दुगरऊ निवासी अजय कुमार चौधरी पुत्र सुखराज ङ्क्षसह पुलिस उपनिरीक्षक के तौर पर मुरादाबाद में कार्यरत हैं। उनकी बेटी शुभांगी चौधरी ने मुरादाबाद के आईएफटीएम विश्वविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा के रूप में परीक्षा दी थी। जिसमें उसने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टाप किया है। शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उप्र राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र एवं कुलाधिपति राजीव कोठीवाल की मौजूदगी में कुलपति महेन्द्र प्रसाद पांडेय ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। शुभांगी चौधरी को गोल्ड मेडल मिलने की सूचना पर गांव में भी खुशी का माहौल है। सुखराज सिंह ने बताया कि उनकी पोती बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। अब गोल्ड मेडल मिलने पर उन्हें अपार खुशी हुई है।

chat bot
आपका साथी