Benefits Of Oats Flour: सेहत से भरपूर है ओट्स का आटा, जान‍िए इसके चमत्‍कारी फायदे

Benefits Of Oats Flour ओट्स हमारी साधारण डाइट को एक हेल्दी डाइट में बदल देता है। सौ ग्राम ओट्स में 389 कैलोरी 8 फीसदी पानी 16.9 ग्राम प्रोटीन 66.3 काब्र्स 0 ग्राम चीनी 10.6 ग्राम फाइबर और 6.9 ग्राम वसा होती है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 08:00 PM (IST)
Benefits Of Oats Flour: सेहत से भरपूर है ओट्स का आटा, जान‍िए इसके चमत्‍कारी फायदे
सेहत से भरपूर है ओट्स का आटा।

मेरठ, जेएनएन। वर्तमान समय में लोग सही डाइट और जीवनशैली के मायने समझने लगे है। सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह के प्रयोग भी कर रहे हैं। यहीं कारण है कि लोग गेंहू के आटे की जगह अब ओट्स के आटे का सेवन करने लगे हैं।

डाइट को लेकर संजीदा हैं लोग

कोरोना महामारी ने ऐसे पाठ पढ़ा दिए है, जिसे इंसान कभी नहीं भूलेगा। इसलिए अब लोग अपनी डाइट को लेकर काफी संजीदा हैं। ओट्स हमारी साधारण डाइट को एक हेल्दी डाइट में बदल देता है। सौ ग्राम ओट्स में 389 कैलोरी, 8 फीसदी पानी, 16.9 ग्राम प्रोटीन, 66.3 काब्र्स, 0 ग्राम चीनी, 10.6 ग्राम फाइबर और 6.9 ग्राम वसा होती है।

ग्लूट फ्री होते हैं ओट्स

खानपान विशेषज्ञ डा. भावना गांधी का कहना है कि ओट्स ग्लूट फ्री है। इसलिए इसे कई बीमारियों में खाना अच्छा रहता है। साथ ही ओट्स अन्य अनाज से अलग है। यह स्वाद में कुछ मीठा होता है। इसलिए इस आटे की रोटियां, मफिन और पैनकेक भी आसानी से बनाया जा सकता है। ओट्स के आटे में फाइबर के साथ ही विटामिन बी, एंटीआक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते है। कोलेस्ट्राल और शुगर की समस्या से परेशान लोगों को ओट्स का सेवन फायदेमंद है। गेंहू और जौ के आटे से बनी चीजों को पचाने में काफी परेशानी होती है, वहीं ओट्स से बनी चीजों को पचाने काफी आसान होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, और शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी