ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को बढ़ाई गई मार्शलों की संख्या

एनसीआरटीसी ने बेगमपुल ब्रह्मापुरी भैंसाली एमईएस कालोनी डोरली मेरठ सेंट्रल आदि जगह मार्शल तैनात किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM (IST)
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को बढ़ाई गई मार्शलों की संख्या
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को बढ़ाई गई मार्शलों की संख्या

मेरठ, जेएनएन। एनसीआरटीसी ने बेगमपुल, ब्रह्मापुरी, भैंसाली, एमईएस कालोनी, डोरली, मेरठ सेंट्रल और मोदीपुरम में निर्माण स्थलों के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 40 से ज्यादा ट्रैफिक मार्शल तैनात किए हैं। ये ट्रैफिक मार्शल लाल और हरे झंडे, सीटी, रिफ्लेक्टिव जैकेट, हेलमेट और लाइटिग बैटन से लैस हैं। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ट्रैफिक की व्यवस्था संभाल रहे है।

लगाए गए निर्देश सूचक बोर्ड

नो-पार्किंग, उल्टी दिशा में वाहन न चलाएं, निर्माण क्षेत्र में वाहन न रोकें समेत संकेत व दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। जिससे सड़क पर कट और टर्न की सही जानकारी मिले और जाम की स्थिति न बने। रात में चल रहे निर्माण की जानकारी देने के लिए लेजर लाइट स्ट्रिंग भी लगाई गई है। एनसीआरटीसी के अनुसार रंबल स्ट्रिप्स और अन्य ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले उपकरणों की सहायता से गति नियंत्रण के उपायों की भी व्यवस्था की गई है साथ ही क्रैश बैरियर भी स्थापित किए गए हैं।

यहां चल रहा निर्माण कार्य

शहर में एनसीआरटीसी ब्रह्मापुरी डाउन रैंप से बेगमपुल अप रैंप के बीच मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कर रहा है। इन भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कट और कवर विधि से किया जा रहा है।

आबादी के बीच लग रहे टावर का विरोध, हंगामा: रोशनपुर डौरली में बुधवार को मोबाइल टावर निर्माण को लेकर लोगों ने विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं, थाने पहुंच तहरीर देते हुए टावर निर्माण रुकवाने की मांग की। रोशनपुर डौरली की गली-1 निवासी अरुण, अभिषेक, निर्मल, मनीष, नवीन आदि ने बताया कि रोशनपुर डौरली निवासी एक व्यक्ति घनी आबादी के बीच अपनी दुकान के ऊपर मोबाइल टावर लगवा रहा है। टावर से निकलने वाली रेडिएशन लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने हंगामा कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। बाद में कालोनी के लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने लोगों को आश्वासन देते हुए शांत कराया।

chat bot
आपका साथी