मेरठ: कुख्‍यात उधम सिंह पर लगा रासुका, जेल से छूटने के बाद 2 सप्‍ताह में ही हुआ था गिरफ्तार

कुख्‍यात उधम सिंह पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई कर दी है। दस साल जेल में बिताने के बाद उधम सिंह जमानत पर बाहर आया था। लेकिन पुलिस ने दो सप्‍ताह में ही इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:40 PM (IST)
मेरठ: कुख्‍यात उधम सिंह पर लगा रासुका, जेल से छूटने के बाद 2 सप्‍ताह में ही हुआ था गिरफ्तार
मेरठ कुख्‍यात उधम सिंह पर लगाई गई रासुका।

मेरठ, जेएनएन। कुख्‍यात उधम सिंह पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई कर दी है। दस साल जेल में बिताने के बाद उधम सिंह जमानत पर बाहर आया था। लेकिन पुलिस ने दो सप्‍ताह में ही इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि इसपर रासुका लगा दी गइ है अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में फिर से गया था जेल

जेल से रिहा होन के बाद कुख्यात उधम सिंह बैंक स्टाफ को घर बुलाकर जबरन लोन देने का दबाव बना रहा था। लोन देने से इन्कार करने पर पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी दे दी थी। जिसके बाद खौफ में बैंक स्‍टाफ खौफ में आग गए थे। जब यह शिकायत पुलिस तक पहुंची तो सीओं ने उधम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और बैंक प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उधम सिंह को जेल भेज दिया गया था।

जेल से छूटते वक्‍त कुख्‍यात ने कहा था अब समाजसेवा करूंगा

सरूरपुर थाने के कसबा करनावल निवासी उधम सिंह डी-50 गैंग का सरगना है। उधम सिंह की रिहाई से पहले उसके गैंग के कई लोग जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गए थे। दो सप्ताह पहले उधम सिंह की रिहाई हुई थी। रिहाई के बाद उधम और उसके स्वजन ने अपराध छोड़कर समाजसेवा करने का दावा किया था, लेकिन उधम सिंह ने 19 जुलाई को इंडियन बैंक करनावल की शाखा के स्टाफ को अपने शूटर भेजकर जबरन घर बुलाया और लोन देने का दबाव बनाया लेकिन अफसर नहीं माने।

धमकी से बैंक स्‍टाफ ने काम बंद कर दिया था

लोन देने से मना करने पर उधम सिंह ने बैंक के बाहर खड़ा होकर धमकी दी थी और कहा था कि अगर लोन नहीं दिया गया तो वही स्‍टाफ को जान से मार देगा। धमकी से डरे बैंक स्टाफ ने काम बंद कर दिया था। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर सीओ सरधना के नेतृत्व में पुलिस टीम करनावल पहुंची और उधम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।  

chat bot
आपका साथी