लिंक मार्ग के लिए अब नवल विहार में होगा धरना

बागपत रोड और रेलवे रोड को जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक मार्ग के लिए इस रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:58 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:58 AM (IST)
लिंक मार्ग के लिए अब नवल विहार में होगा धरना
लिंक मार्ग के लिए अब नवल विहार में होगा धरना

मेरठ,जेएनएन। बागपत रोड और रेलवे रोड को जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक मार्ग के लिए इस रविवार को चंद्रलोक कालोनी, नवल विहार व साबुन गोदाम के लोग आवाज बुलंद करेंगे। इसमें इलाके के लोग नवल विहार कालोनी के बाहर स्थित पीएनबी परिसर में धरना देकर लिंक मार्ग के लिए नारेबाजी करेंगे व आजादी के तराने गुनगुनाकर अपनी मांग उठाएंगे।

शुक्रवार को लिंक मार्ग जन आंदोलन के समिति के पदाधिकारियों ने साबुन गोदाम पर आंदोलन से जुड़े सदस्य विनोद सिरोही के घर बैठक की। इसमें इस सप्ताह के रविवार को होने वाले आंदोलन की योजना बनाई गई। इसमें मुख्य रूप से धरना प्रदर्शन में भाग लेने वाली नवल विहार, मुल्तान नगर व साबुन गोदाम कालोनी के लोग मौजूद रहे। बैठक में अशोक गुप्ता, किशन मोहन, नवीन भाटिया, विकास शर्मा, अरविंद गुप्ता के अलावा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों को मौलिक अधिकारों से कराया अवगत: रोहटा ब्लाक के कल्याणपुर में शुक्रवार को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को संविधान दिवस के बारे में बताया गया। साथ ही शिक्षकों ने उन्हें मौलिक अधिकारों के बारे में बताकर भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प दिलाया।

जनता इंटर कालेज कल्याणपुर के प्रधानाचार्य डा. जयभगवान ने कार्यक्रम की सराहना की। वहीं, डालमपुर गांव के शिक्षक राज्जुदीन ने भी विचार रखे। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के जिला समन्वयक निश्चल त्यागी ने कहा कि बच्चे देश और दुनिया का भविष्य हैं। यदि वे संविधान की विशेषता और महत्व को समझेंगे तो यह देश के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत अच्छा होगा।

chat bot
आपका साथी