सरधना में सांप्रदायिक बवाल में गिरफ्तारी नहीं, जांच जारी

सरधना नगर के मोहल्ला जगमोहन नगर में बुधवार को खाली प्लाट में सट्टा खेल रहे युवक का विरोध करने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। मामले में दोनों समुदाय की ओर से मिली दो-दो तहरीर पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:16 PM (IST)
सरधना में सांप्रदायिक बवाल में गिरफ्तारी नहीं, जांच जारी
सरधना में सांप्रदायिक बवाल में गिरफ्तारी नहीं, जांच जारी

मेरठ, जेनएन। सरधना नगर के मोहल्ला जगमोहन नगर में बुधवार को खाली प्लाट में सट्टा खेल रहे युवक का विरोध करने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। मामले में दोनों समुदाय की ओर से मिली दो-दो तहरीर पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। उधर, घटना को 48 घंटों बाद भी पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे और हंगामा शुरू हो गया था। हालांकि रात में ही बवाल पर काबू पा लिया गया। उधर, शुक्रवार को नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गणमान्य लोगों से फोन पर बातचीत की गई। मामले में पुलिस ने सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ ने बताया कि विवाद के संबंध में पुलिस के सामने कई साक्ष्य आए है। इसके आधार पर जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विधायक ने लोगों को समझाया : बता दें कि सरधना में हुआ विवाद सट्टा खेलने को लेकर हुआ था। विवाद की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम ने उग्र भीड़ के बीच पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों शांति अपील बनाए रखने के लिए समझाया। बाद में लोग वापस अपने अपने घरों में लौट गए थे। हालांकि विवाद में दोनों संप्रदाय के चार युवकों को गंभीर चोट भी आई थी। मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का सीएचसी में उपचार कराया था। बता दें कि सरधना ही नहीं, समूचे मेरठ क्षेत्र में उक्त सांप्रदायिक बवाल काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी