कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियां तेज, नौ कॉलेज बनाए जाएंगे कोविड अस्पताल Meerut News

मेरठ में कोरोना से जंग के लिए नौ डिग्री और इंटर कालेजों में कुल मिलाकर दो हजार बेड बनाने की तैयारी है। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को सूची भेजी है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 12:30 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 12:30 PM (IST)
कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियां तेज, नौ कॉलेज बनाए जाएंगे कोविड अस्पताल Meerut News
कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियां तेज, नौ कॉलेज बनाए जाएंगे कोविड अस्पताल Meerut News

मेरठ,जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान शासन जहां नई रियायतें दे सकता है, वहीं संक्रमण बढ़ने की आशंका से निपटने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। प्रदेश सरकार ने सूबे में बड़ी संख्या में बेड उपलब्ध कराने का खाका खींचा है। मेरठ में नौ डिग्री व इंटर कालेजों में कुल मिलाकर दो हजार बेड बनाने की तैयारी है। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को सूची भेजी है।

इस तरह बनाई व्‍यवस्‍था

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज, सुभारती विवि, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज, खरखौदा सीएचसी में कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है, जबकि महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, श्रीराम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज और होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में पांच सौ बेड उपलब्ध हैं। बताया गया कि उत्तर प्रदेश में मेरठ से सर्वाधिक नौ, जबकि बरेली से आठ और प्रयागराज से सात कालेज को कोविड वार्ड के रूप में चुना गया है।

इन कॉलेजों में होगा अब कोरोना वार्ड

कॉलेज का नाम बेडों की संख्या

मेरठ कॉलेज                                        400

एनएएस व डीएन कॉलेज                         250-250

कनोहर इंटर कॉलेज                               200

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर        200

शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज                  225

फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज                        250

सालिग्राम कॉलेज                                   200

डीएन इंटर कॉलेज                                 150

chat bot
आपका साथी