दीपावली मेले से गुलजार होगी नवीन मंडी

सरधना कस्बे में 28 अक्टूबर से सरधना-बिनौली रोड पर स्थित नवीन मंडी में दीपावली म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:45 PM (IST)
दीपावली मेले से गुलजार होगी नवीन मंडी
दीपावली मेले से गुलजार होगी नवीन मंडी

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे में 28 अक्टूबर से सरधना-बिनौली रोड पर स्थित नवीन मंडी में दीपावली मेले का आयोजन होगा। इसके लिए एसडीएम ने दो व्यापार मंडल व नपा के अफसरों से वार्ता कर रूपरेखा तय कर ली है।

हाल ही में सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन व राष्ट्रीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष मंगू प्रधान सहित पदाधिकारी व समाजसेवी एसडीएम दीपक कुमार श्रीवास्तव से मिले थे। जिसमें एसडीएम ने रूपरेखा तय कर नवीन मंडी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर यानि गुरुवार से चार नवंबर तक नवीन मंडी में दीपावली मेले का आयोजन होगा। मेले में कई तरह के स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। ताकि, लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। वहीं, सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि मेले में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके अलावा मेले में कुम्हारों को भी स्टाल लगाने का अवसर मिलेगा।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ मवाना मंडल की बैठक मोहल्ला मुन्नालाल में आयोजित हुई, जिसमें लोगों से त्योहारों में दीपावली कोविड-19 के तहत जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। बैठक के बाद संघ के सदस्यों ने नगर में भ्रमण कर मिट्टी दीये वितरित किये और लोगों को पर्व की बधाई दी।

बैठक में स्नातक संघ के प्रदेश मंत्री गौरव सिंह का स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक संजय भटनागर का आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी