मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा आईटीएमएस का नया भवन, जिला प्रशासन ने दी है जगह

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की बिल्डिंग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए जगह दे दी है। गुरुवार को जल निगम की सी एंड डी एस के अधिकारियों ने जगह का सर्वे कर लिया है ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:07 PM (IST)
मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा आईटीएमएस का नया भवन, जिला प्रशासन ने दी है जगह
कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा आईटीएमएस का नया भवन।

मेरठ, जेएनएन। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की बिल्डिंग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए जगह दे दी है। गुरुवार को जल निगम की सी एंड डी एस के अधिकारियों ने जगह का सर्वे कर लिया है।

जलनिगम की सी एंड डी एस के अधिकारियों के मुताबिक विकास भवन परिसर के सामने करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध है। जो पर्याप्त है। इसी जगह पर तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी। ग्राउंड फ्लोर पर मीटिंग हाल रहेगा। उसके ऊपर आईटीएमएस और सबसे ऊपर सेफ सिटी योजना का दफ्तर होगा। करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होगा। दरअसल, शासन से निर्देश मिले हैं कि आईटीएमएस और सेफ सिटी का दफ्तर एक साथ बनाया जाएगा। जिसके बाद कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में आईटीएमएस का नया भवन बनाने का निर्णय हुआ है। मालूम हो कि आईटीएमएस राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्थापित होना है। शहर के नौ चौराहों को शामिल किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल रूम से संचालित होगी। जबकि सेफ सिटी प्रदेश सरकार की योजना है। जिसमे महिला सुरक्षा की गारंटी देने वाले काम किये जाएंगे।

chat bot
आपका साथी