शपथ लेने के बाद भी सफाई में लापरवाही

बच्चा पार्क कूड़ाघर पर कचरे का अंबार लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:08 PM (IST)
शपथ लेने के बाद भी सफाई में लापरवाही
शपथ लेने के बाद भी सफाई में लापरवाही

जेएनएन, मेरठ : नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर को कचरे से आजादी दिलाने की शपथ ली है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। कूड़ाघरों से कचरा दोपहर एक बजे के बाद भी नहीं उठ रहा। जबकि निगम के प्लान के मुताबिक सुबह नौ बजे तक पूरे शहर से कचरा उठ जाना चाहिए।

शुक्रवार को बच्चा पार्क कूड़ाघर पर दिनभर कचरे का अंबार देखा गया। कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम में भी मुख्य मार्गों पर कई जगह कचरा दिनभर पड़ा रहा। नौचंदी मैदान पर भी अस्थायी खत्ते पर कचरे का उठान समय पर नहीं हुआ। शहर में लगभग 80 स्थायी कूड़ाघर हैं। वार्डों की गलियों का कचरा ठेलों के जरिए एकत्र कर कूड़ाघरों तक पहुंचता है। यहां से पहली पाली में सुबह नौ बजे तक कचरा उठाकर डंपर से लोहियानगर डंपिग ग्राउंड भेजा जाना है। लेकिन यह काम समय से नहीं हो रहा है।

भाकियू जिला संगठन में आरोप प्रत्यारोप

जेएनएन, मेरठ : भारतीय किसान यूनियन के जिला संगठन में खाई बढ़ती जा रही है। संजय दौरालिया व नरेश मवाना को भाकियू से निष्कासित करने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुछ और लोगों पर जमीन कब्जाने व संपत्ति अर्जित करने के मामले को उठाया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के वाट्स एप ग्रुप में इस संबंध में कई पोस्ट की गई। जिसमें कुछ पुराने धरने-प्रदर्शन का हवाला देते हुए सरकारी पट्टे पर कब्जा कर सांठगांठ करने का आरोप लगाया गया। वाट्स एप ग्रुप के एक सदस्य ने पोस्ट करते हुए यहां तक दावा किया कि कुछ वर्ष पूर्व शताब्दीनगर के एक धरने को खत्म करने के लिए तत्कालीन डीएम से सरकारी भूमि की सौदेबाजी तक की गई। इसी तरह के कुछ और आरोप-प्रत्यारोप वाट्सएप ग्रुप में दिनभर चलते रहे। इस तरह की पोस्ट से किरकरी होते देख बाद में ग्रुप के सदस्यों को हटा दिया गया।

chat bot
आपका साथी