Navratri 2021: मेरठ और आसपास भक्तों ने नवमी पर की मां दुर्गा की आराधना, कन्‍याओं को कराया भोजन

Navratri 2021 आज गुरुवार को नवमी के अवसर पर भक्‍तों ने कन्‍याओं को भोजन कराया। मेरठ और आसपास के जिलों में मां दुर्गा की आराधना की और कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला। कल दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। वहीं मंदिरों में भीड़ नजर आई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:40 PM (IST)
Navratri 2021: मेरठ और आसपास भक्तों ने नवमी पर की मां दुर्गा की आराधना, कन्‍याओं को कराया भोजन
मेरठ में गुरुवार को नवमी पर भक्‍तों ने पूजन किया और व्रत भी खोला।

मेरठ, जेएनएन। Navratri 2021 मेरठ और आसपास के जिलों में आठ दिन से चल रहे नवरात्र का गुरुवार को नवमी पूजन के साथ समापन हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना की और कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला। गुरुवार को नवमी मनाई गई। कल यानी शुक्रवार का दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। कई स्‍थानों पर रावण दहन होगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां कर ली हैं।

कन्‍याओं को कराया गया भोजन

आज गुरुवार को भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा की और कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोला। इसी के नवमी पर नवरात्र का विधिवत समापन हो गया। नौवीं शक्ति मां दुर्गा की पूजा की पूजा के लिये दुर्गा मंदिर, प्रीत नगर स्थित मां वैष्णव देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर व फलावदा रोड स्थित सरस्वती शिव मंदिर आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। मवाना के अलावा हस्तिनापुर, बहसूमा, फलावदा व परीक्षितगढ़ कस्बे व क्षेत्र में भी नवरात्र की नवमी परंपरागत तरीके से मनाया गया। मां भगवती के भक्तों ने कन्याओं को भोजन करीाने के बाद ही व्रत खोला।

पूजा महोत्सव में माता के 64 स्वरूपों की पूजा

मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में चल रहे मां दुर्गा पूजा महोत्सव में बुधवार को तीसरे दिन भक्तों ने मां दुर्गा की नौ घट की स्थापना कर माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के तीसरे दिन बंगाली बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा -अर्चना के बाद विधानाचार्य प्रदीप चक्रवर्ती ने अष्टमी पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि आज माता के ब्रह्माणी, इन्द्राणी, भैरवी, गौरी, नारो, चंडिका, कालिका, स्वर्ण, मंगला, चामुंडा, शाकुम्भरी, जयंती, समेत 64 रूपों की पूजा की गई। महोत्सव में रात्रि में मंगल आरती की गई। कमेटी अध्यक्ष साधन साधु ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने के लिए दूर-दराज से भी श्रद्धालु आने प्रारंभ हो गए हैं। दशमी तक श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर मनोकामनाएं मांगेंगे। वहीं कस्बे की बी ब्लॉक, राम कृष्णा बांग्ला एकेडमी में भी पूजा महोत्सव चल रहा है।

chat bot
आपका साथी