भगवत भक्ति में झलका राष्ट्र प्रेम, इस तरह क‍िया आराध्‍य का श्रंगार Meerut News

मेरठ में भगवत भक्ति में भी राष्ट्रभक्ति का संगम प्रवाहित हो रहा है। मंगलवार की सुबह जहां जगह-जगह तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई वहीं मंदिरों में भी श्रद्धालु अनोखे अंदाज से आराध्य को रिझाने में तत्पर नजर आए।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:10 PM (IST)
भगवत भक्ति में झलका राष्ट्र प्रेम, इस तरह क‍िया आराध्‍य का श्रंगार Meerut News
मेेरठ में भगवान को त‍िरंगे से सजाया।

मेरठ, जेएनएन। राम की धरा मेरठ में भगवत भक्ति में भी राष्ट्रभक्ति का संगम प्रवाहित हो रहा है। मंगलवार की सुबह जहां जगह-जगह तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई वहीं मंदिरों में भी श्रद्धालु अनोखे अंदाज से आराध्य को रिझाने में तत्पर नजर आए। औघड़नाथ मंदिर में बाबा का श्रृंगार तीन रंग के पुष्प और पत्तियों से किया गया। चांदी निर्मित पंचमुखी महादेव का मुकुट सुशोभित किया गया। प्रातः काल आरती के बाद मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों का सिलसिला आरंभ हो गया।

सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भी देवी केसरिया, सफेद और हरे रंग के वस्त्रों से श्रंगारित हुई। वस्त्र विन्यास की कलाकारी देखने लायक है। पुजारी राधिका नंद ब्रह्मचारी ने बताया कई घंटों के मेहनत के बाद देवी का श्रंगार हुआ।

दुकानें बंद होने के बावजूद बाजारों में गणतंत्र दिवस का उल्लास छलकता नजर आया। बेगम पुल, सेंट्रल मार्केट, सदर बाजार में तिरंगा फहराया गया मिठाई बांटी गई। जगन्नाथपुरी टीपी नगर में ध्वजारोहण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया और 51 पौधे लगाए गए।

chat bot
आपका साथी