राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी को कृपाण भेंट कर पगड़ी पहनाई Meerut news

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी पीयूष त्यागी का मंगलवार देर रात मंडी समिति के परिसर व बुध बाजार स्थित जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें कृपाण भेंट करते हुए पगड़ी पहनाई गई।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 02:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 02:38 PM (IST)
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी को कृपाण भेंट कर पगड़ी पहनाई Meerut news
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी किया गया सम्‍मानित।

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी पीयूष त्यागी का मंगलवार देर रात मंडी समिति के परिसर व बुध बाजार स्थित जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें कृपाण भेंट करते हुए पगड़ी पहनाई गई। इस दौरान व्यापारियों से अपने उत्थान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

नवीन मंडी समिति परिसर में मंगलवार देर रात सरधना क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों ने पीयूष त्यागी को फूलमाला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। एसपीएल क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सावेज अंसारी ने सरधना क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष खलील अहमद संरक्षक सुनील जैन एवं शाहनवाज फहीम आदि बोर्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि पीयूष त्यागी सदैव व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने में आगे रहते हैं। उधर, बुध बाजार के व्यापारियों ने पीयूष त्यागी का जोरदार स्वागत करते हुए पगड़ी पहनाई और तलवार भेंट की। इस मौके पर पीयूष त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल देशभर में व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर आवाज उठाता है। व्यापारियों को अपने उत्थान के लिए एकजुट होने की जरूरत है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी ने इस उपलक्ष में कहा कि सरधना नगर के व्यापारियों की हर समस्या के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा हर व्यापारी के साथ खड़ा हूं और व्यापारियों की कोई भी समस्या का पूर्णता निवारण करने का प्रयास करूंगा बुध बाजार से मुख्य स्वागत करने वालों में मोनू नामदेव रिजवान अंसारी सुकमाल जैन इजहार गौरव जैन नवनीत गर्ग गुलजार नितिन जैन नितिन नामदेव जावेद वाजिद खान अकबर अनवार सफीक उद्दीन जमील अख्तर सावन जैन निशांत अरुण त्यागी नीरज अनिल महेश सिंघल सचिन सुधीर जैन सुजीत तोमर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की तरफ से नगर उपाध्यक्ष रईस अहमद हकीम जी विधानसभा उपाध्यक्ष समीर काजी विधानसभा महामंत्री सुखबीर सिंह कन्हैयालाल त्यागी नगर कोषाध्यक्ष मुदित गर्ग उपाध्यक्ष जय भगवान तोमर गंज बाजार अध्यक्ष रिहान चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी कयामुद्दीन जी ने की एवं प्रोग्राम का संचालन नगर महामंत्री दीपक मित्तल जी ने किया ।  

chat bot
आपका साथी