अरुणाचल में डोगरा तो इटली डांस में पंजाब लाइंस विजेता

केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में आयोजित आगरा संभाग के दो दिनी राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन मंगलवार को हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 03:00 AM (IST)
अरुणाचल में डोगरा तो इटली डांस में पंजाब लाइंस विजेता
अरुणाचल में डोगरा तो इटली डांस में पंजाब लाइंस विजेता

मेरठ : केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में आयोजित आगरा संभाग के दो दिनी राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन मंगलवार को हो गया। प्रतियोगिता में शामिल पांचों संकुल मेरठ, आगरा, झांसी, मथुरा और गाजियाबाद के स्कूलों की टीमों ने दूसरे दिन भी दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अरुणाचल प्रदेश और इटली की संस्कृति पर आधारित ग्रुप डांस की प्रस्तुति रही। अरुणाचल प्रदेश की प्रस्तुति में केवी डोगरा लाइंस विजेता रहा तो इटली की प्रस्तुति में केवी पंजाब लाइंस की टीम ने लोगों का दिल जीतने के साथ ही प्रतियोगिता भी जीती। समापन समारोह में विद्यालय के प्राधानाचार्य अरविंद गौर ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया। मंच संचालन नीलम सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शशिभूषण गिरि, करुणा शर्मा, मुकेश भारती, सुषमा अहलावत आदि का योगदान रहा।

प्रतियोगिता में ये विद्यार्थी बने विजेता

ग्रुप डांस-अरुणाचल : केवी डोगरा लाइंस मेरठ

ग्रुप डांस-इटली : केवी पंजाब लाइंस मेरठ

एकल शास्त्रीय नृत्य : आंख, केवी नंबर-दो ¨हडन

इंग्लिश डिबेट-पक्ष : सौम्या, केवी एक झांसी

इंग्लिश डिबेट-विपक्ष : गुरप्रीत कौर, केवी ग्रेटर नोएडा

इंग्लिश इलोक्यूशन छह से आठ : गौरी मीना, केवी तीन झांसी

इंग्लिश इलोक्यूशन नौ से 12वीं : अब्दुल कादिर, केवी मुरादाबाद

¨हदी डिबेट-पक्ष : रितु मिश्रा, केवी बबीना कैंट

¨हदी डिबेट-विपक्ष : अंशुल चौहान, केवी ¨हडन

¨हदी काव्य पाठ छह से आठ : ऋषि रिचरिया, केवी बबीना कैंट

¨हदी काव्य पाठ नौ से 12वीं : लीजा, केवी नंबर तीन आगरा

संस्कृत श्लोक वाचन-जूनियर : संजना, केवी बाद मथुरा

संस्कृत श्लोक वाचन-सीनियर : सूर्याश रुहैल, केवी बुलंदशहर

ऑन स्पॉट पेंटिंग : शिवानी, केवी मुरादाबाद

क्रिएटिव राइटिंग छह से आठवीं : काव्या, केवी बाद मथुरा

क्रिएटिव राइटिंग नौवीं से 12वीं : सुरक्षा यादव, केवी नंबर एक झांसी

स्पेल बी-जूनियर : कपिल, केवी नंबर तीन आगरा

स्पेल बी-सीनियर : अ¨रदम, केवी सेक्टर-24 नोएडा

समूह गायन : केवी नंबर दो ¨हडन

एकल गायन : शिवम शाक्या, केवी डोगरा लाइंस मेरठ

प्रोजेक्ट : आर्य, केवी नंबर दो आगरा कैंट

स्किट : केंद्रीय विद्यालय मथुरा कैंट

क्विज : केंद्रीय विद्यालय बबीना कैंट

chat bot
आपका साथी