आयोग हर कदम पर महिलाओं के साथ : चंद्रमुखी देवी

ाष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न के प्रकरणों की जनसुनवाई की। सदस्य ने पुलिस अधिकारियों को महिला उत्पीड़न के प्रकरण में तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:18 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:18 PM (IST)
आयोग हर कदम पर महिलाओं के साथ : चंद्रमुखी देवी
आयोग हर कदम पर महिलाओं के साथ : चंद्रमुखी देवी

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न के प्रकरणों की जनसुनवाई की। सदस्य ने पुलिस अधिकारियों को महिला उत्पीड़न के प्रकरण में तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। साथ ही मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर की थी जानकारी दी।

सर्किट हाउस के एनेक्सी हाल में पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से चंद्रमुखी देवी ने जनसुनवाई की। सदस्य ने कहा कि महिलाएं किसी भी हाल में खुद को अकेली न समझें, महिला आयोग हर कदम पर उनके साथ है। सदस्य ने बताया कि कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से सुनवाई की गई थी। सदस्य ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी जल्द उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। सदस्य के समक्ष 60 शिकायतें रखी गई। इसमें 45 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद आदि सामने आए। इस दौरान सीओ रूपाली राय, एसओ संध्या सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन कुमार अजीत कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

हेल्पलाइन नंबर पर करें काल : जनसुनवाई के दौरान सदस्य ने आयोग के हेल्पलाइन नंबर 7827170170 की जानकारी दी। सदस्य ने बताया कि नंबर 24 घटे संचालित है। इस नंबर पर काल कर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

पति ने छत से फेंका, अब काटने पड़ रहे थाने के चक्कर : सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की शादी वर्ष 2018 में परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गगोल निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि तीन माह पूर्व विवाहिता घर पर अकेली थी। तभी देवर ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला ने पति को आपबीती सुनाई। ससुरालियों ने आरोपित का ही पक्ष लेते हुए विवाहिता से मारपीट की। पति ने स्वजन के साथ मिलकर महिला को छत से फेंक दिया। विवाहिता के अनुसार वह सदर बाजार, ब्रह्मपुरी व परतापुर थाने में तहरीर दे चुकी है, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत सुन रहे सीओ आफिस अमित राय ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। -जासं

chat bot
आपका साथी