बागपत में नरेश उत्तम पटेल ने कहा, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं, प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का रविवार को बागपत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार भाजपा का झूठ चलने वाले नहीं है। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:54 PM (IST)
बागपत में नरेश उत्तम पटेल ने कहा, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं, प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार
बागपत में नरेश उत्तम पटेल ने कहा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं।

बागपत, जेएनएन। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का रविवार को बागपत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार भाजपा का झूठ चलने वाले नहीं है। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के साडे 4 साल के कार्यकाल में सामाजिक विषमता महंगाई बेरोजगारी बढ़ गई है। किसानों को 15000 करोड रुपए का गन्ना भुगतान नहीं हुआ। गन्ना भुगतान के बजाय भाजपा जिन्ना पर बात करती है क्योंकि उसे पता है कि जब कोई विकास ही नहीं किया तो जनता के बीच किस मुंह से जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए जिन्ना के बजाए सड़क गड्ढों, गन्ना भुगतान नहीं होने, बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए। गठबंधन को लेकर रालोद और सपा में कोई खींचतान नहीं है। कांग्रेश के साथ सपा का कोई गठबंधन नहीं होगा। सपा छोटे दलों के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। सपा की सरकार बनने पर परदेस में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाया जाएगा और इसका लाभ किसानों को दिया जाएगा। वही सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर तथा चेहरे दिखाने को सपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही धक्का-मुक्की हुई। 

chat bot
आपका साथी