बागपत में दहशत से उबरे नंगला बहलोलपुर के किसानों ने खादर में शुरू की गेहूं की फसल की कटाई

बागपत के नंगला बहलोलपुर और सोनीपत के खुर्रमपुर के किसानों के बीच पिछले करीब पांच दशकों से विवाद चल रह है। किसान अनिल की हत्या के बाद दहशत में थे ग्रामीण। दो कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से कराई जा रही फसल की कटाई।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 05:38 PM (IST)
बागपत में दहशत से उबरे नंगला बहलोलपुर के किसानों ने खादर में शुरू की गेहूं की फसल की कटाई
बागपत में खादर में फसल की कटाई शुरू की।

बागपत, जेएनएन। किसान अनिल कुमार की हत्या के बाद नंगला बहलोलपुर के किसान थोड़े गम से उभरे और खेतों में पहुंचकर कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से गेहू की फसल की कटाई शुरू कराई।खादर की जमीन को लेकर बागपत के नंगला बहलोलपुर और सोनीपत के खुर्रमपुर के किसानों के बीच पिछले करीब पांच दशकों से विवाद चल रह है।

फसल की बुआई व कटाई के समय किसानों के बीच संघर्ष होता है। इस बार गत 15 अप्रैल को पुलिस की मौजूदगी में दोनों गांवों के किसान गेहूं की फसल की कटाई मशीन से करा रहे थे। शाम के समय भाजपा के सोनीपत पार्षद नंदकिशोर ने अपने साथियों के साथ खादर में पहुंचकर फसल कटाई का कार्य रूकवा दिया था। अगले दिन भाजपा पार्षद नंदकिशोर अपने साथियों के साथ मशीन लेकर खेत में गेहूं की फसल की कटाई कराने के लिए पहुंच गया था। नंगला बहलोलपुर के किसानों ने विरोध किया तो नंदकिशोर व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी थी। किसान अनिल कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में नंदकिशोर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपित फरार चल रहे है।

किसान अनिल के स्वजन व ग्रामीण सोनीपत के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से आरोपितों की गिरफ्तारी और पुलिस सुरक्षा में फसल की कटाई कराने की मांग कर रहे हैं। किसान सुनील ने बताया कि गांव के किसान खादर में अपनी गेहूं की फसल मशीन से कटवा रहे हैं। फसल कटाई का कोई विरोध नहीं कर रहा है।

chat bot
आपका साथी