शामली में विधायक नाहिद बोले- उत्पीड़न के खिलाफ दो नवंबर को होगा जेल भरो आंदोलन

यूपी के कैरान में सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा गरीब मजलूमों और पीड़ितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां थाने में दलाली चल रही है। पीड़ितों को ही जेल भेजा जा रहा है।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:30 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 01:30 AM (IST)
शामली में विधायक नाहिद बोले- उत्पीड़न के खिलाफ दो नवंबर को होगा जेल भरो आंदोलन
शामली के कैरान विधायक नाहिद हसन ने प्रेस कांफ्रेंस किया।

शामली, जेएनएन। सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा गरीब, मजलूमों और पीड़ितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां थाने में दलाली चल रही है। पीड़ितों को ही जेल भेजा जा रहा है। अब अपमान नहीं सहेंगे। यह समय हक की लड़ाई लड़ने का आ गया है।

गुरूवार को कोतवाली में नोकझोंक मामले के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने मोहल्ला आलदरम्यान स्थित अपने आवास पर प्रेस काॅन्फ्रेंस की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में एक वर्ग को परेशान किया जाता है। कमजोर लोगों पर कहीं न कहीं ज्यादतियां हुईं। जब से भाजपा सरकार बनी हैं, तब से प्रदेश में क्राइम रेट बढ़ता जा रहा है। हमारे कैराना थाने में एक नया चलन चला दिया है। यहां तैनात इंस्पेक्टर बहुचर्चित हैं और उनके बहुत किस्से हैं।

आरोप लगाया कि थाने में लूटखोरी की दुकान चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी की बात हैं कि यहां कोई भी पीड़ित दरख्वास्त लेकर जाता है, उसी बैठाकर जेल भेज देते हैं।उन्होंने कहा कि वह पहले भी जेल गए हैं। अब आगामी दो नवंबर को पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी। एमपी साहब ने भी जेल भरो आंदोलन किया था।

chat bot
आपका साथी