प्रतिमा लगाने के मामले में नगर पंचायत ने नहीं की कार्रवाई

हस्तिनापुर कस्बे की अनाज मंडी कालोनी के समीप सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के फू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:20 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:20 AM (IST)
प्रतिमा लगाने के मामले में नगर पंचायत ने नहीं की कार्रवाई
प्रतिमा लगाने के मामले में नगर पंचायत ने नहीं की कार्रवाई

मेरठ,जेएनएन। हस्तिनापुर कस्बे की अनाज मंडी कालोनी के समीप सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में नगर पंचायत द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गयी है। वहीं प्रतिमा अभी भी पुलिस के कब्जे में है। रविवार को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

शनिवार की देर सांय कुछ लोग अनाज मंडी के समीप खाली पड़ी सरकारी भूमि पर फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी उन्होंने तुरंत उसे मौके पर जाकर रुकवाया तथा प्रतिमा को कब्जे में लेकर थाना ले आये। रविवार प्रात: तहसीलदार अजय उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कार्रवाई करने की बात कही थी। परंतु रविवार की सांय तक भी नगर पंचायत द्वारा कोई तहरीर थाना पर नहीं दी गई।

इस संबंध मे थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस भूमि पर बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। वह नगर पंचायत की भूमि है। नगर पंचायत द्वारा तहरीर प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम कमलेश कुमार गोयल का कहना है कि नगर पंचायत की भूमि है ईओ से वार्ता कर कार्रवाई कराई जाएगी। महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई : टीपीनगर की नई बस्ती निवासी विवाहिता का प्रेम प्रसंग क्षेत्र में ही रहने वाले युवक से चल रहा था। महिला के पति के मुताबिक शनिवार देर रात युवक महिला से मिलने आया था। इसी बीच उसकी नींद खुल गई। रात्रि में दोनों को साथ देख महिला के पति के होश उड़ गए। शोर सुन आसपास के लोग भी उठ गए। जिन्हें देख युवक ने भाग जाने का प्रयास किया, लेकिन उसे दबोच लिया गया। पहले युवक की जमकर धुनाई की गई व बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। टीपीनगर थाना प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि महिला के पति ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी