Deepawali Fair: मेरठ के जीआईसी मैदान में नगर निगम 28 अक्‍टूबर से लगाएगा दीपावली मेला, बैठक में लिया फैसला

Deepawali fair मेरठ में शनिवार को नगर निगम सभागार में दीपावली मेले की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त मनीष बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्णय लिया गया कि जीआईसी में दीपावली मेला लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां की जाएंगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:50 PM (IST)
Deepawali Fair: मेरठ के जीआईसी मैदान में नगर निगम 28 अक्‍टूबर से लगाएगा दीपावली मेला, बैठक में लिया फैसला
मेरठ में 28 अक्‍टूबर को दीपावली मेला लगाया जाएगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Nagar Nigam मेरठ शहर के रेहड़ी पटरी दुकानदारों को दीपावली के मौके पर रोजगार करने के लिए दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला नगर निगम लगाएगा। शनिवार को नगर निगम सभागार में दीपावली मेले की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त मनीष बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्णय लिया गया कि जीआईसी में दीपावली मेला लगाया जाएगा। मेले में बड़ी संख्‍या में शहरवासियों के आने की उम्‍मीद है।

मेला 28 अक्टूबर को

28 अक्टूबर को दीपावली मेले का शुभारंभ होगा। यह मेला चार नवंबर को समाप्त होगा। मेले में प्रतिदिन शाम चार बजे से छह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले में खानपान, खेल खिलौने, प्रतिमाओं, दीपावली की विभिन्न प्रकार की सामग्री के लगभग 100 स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमे 80 फीसद दुकाने निःशुल्क रहेंगी। जबकि 20 फीसद दुकानों को शुल्क लेकर मेले में जगह दी जाएगी।नगर आयुक्त ने निर्माण अनुभाग के सहायक अभियंता राजवीर सिंह की अध्यक्षता में दीपावली मेले लगाने के लिए मानचित्र बनाने का निर्देश दिया है। जिसमें सांस्कृतिक मंच, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, लाइटिंग समेत सभी सुविधाओं को शामिल किया जाएगा।

ब्रांड एम्बेडसर की मदद लेंगे

नगर आयुक्त ने दीपावली मेले में स्वच्छ भारत मिशन को प्रमोट करने का निर्देश दिया है। इसमें नगर निगम के ब्रांड एम्बेडसर की मदद ली जाएगी। टायलेट का माडल, डोर टू डोर वाहन, होम कम्पोस्टिंग, वेस्ट मैनेजमेंट के स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में छोटे छोटे मनोरंजन झूले लगाए जाएंगे। वाहन पार्किंग ठेका छोड़ा जाएगा। बैठक में सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, इंद्र विजय, मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, महाप्रबन्धक जलकल कुमार गौरव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी