मुजफ्फरनगर : किशोरी को अगवा करके बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, नेशनल हाईवे पर फेंका

मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपितों ने किशोरी को दौराला में बंधक बना रखा और बाद में नेशनल हाईवे पर बाइपास के निकट फेंक कर भाग गए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:00 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : किशोरी को अगवा करके बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, नेशनल हाईवे पर फेंका
मेरठ के मीठेपुर गांव के रहने वाले हैं आरोपित युवक, हिंदू जागरण मंच का हंगामा।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपितों ने किशोरी को दौराला थाना क्षेत्र में बंधक बना रखा और बाद में उसे खतौली में नेशनल हाईवे पर बाइपास के निकट फेंक कर भाग गए। किशोरी ने स्वजन को घटना से अगवत कराया। आरोपित संप्रदाय विशेष से होने के चलते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

सुबह से ही लापता

थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी शुक्रवार सुबह घर से लापता हो गई। ज्ञात हुआ कि मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासी फरमान, वसीम अपने साथी के संग मिलकर किशोरी को बाइक पर अगवा कर ले गए हैैं। स्वजन ने किशोरी की तलाश की और पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार देर शाम किशोरी खतौली में नेशनल हाईवे के निकट तिगाई बाइपास पर बदहवास हालत में बरामद हुई।

हिंदू जागरण मंच का हंगामा

किशोरी ने स्वजन को बताया कि आरोपित फरमान, वसीम व उनके साथी ने उसे दौराला क्षेत्र में अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा। यहां उसके साथ उक्त लोगों ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामला दो संप्रदाय के बीच होने के कारण तनाव बन गया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पीडि़ता के पिता ने बताया कि आरोपित उसकी पुत्री को फिर से अपहरण करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर वसीम, फरमान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।

इनका कहना है

किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अज्ञात साथी का भी पता लगाया जा रहा है। सभी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।

- यशपाल सिंह, इंस्पेक्टर थाना खतौली।

chat bot
आपका साथी