मुजफ्फरनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कोरोना से हुई मौतों पर जताया शोक, कार्यकर्ताओं से मिले

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घरों पर शोक संवेदना प्रकट करने आए हैं। सभी जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ का दुख साझा कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोरम के लिए रवाना हो गए।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 01:40 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 01:40 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कोरोना से हुई मौतों पर जताया शोक, कार्यकर्ताओं से मिले
मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना से हुई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौत पर स्वजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की। एटूजेड कालोनी स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे और बालियान के दो तेहरे भाइयों की मौत पर दुख प्रकट किया।

यह रहे मौजूद

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वे बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घरों पर शोक संवेदना प्रकट करने आए हैं। सभी जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यकर्ताओ का दुख साझा कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोरम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सेनी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल, शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बाद में ऐतिहासिक गांव सोरम में बीजेपी के कार्यकर्ता कपिल के आवास पर पहुंचे, बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह साथ में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित सभी विधायक व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी