मेरठ : अमित शाह के जन्मदिन पर मदरसे में मांगी दुआ, स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना की

Happy Birthday Amit Shah भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के पश्चिम उप्र के कार्यकारिणी सदस्य काजी शादाब ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 56वें जन्मदिन पर समर गार्डेन स्थित मदरसा अरबिया में आलिमों एवं बच्चों के साथ विशेष दुआं मांगी।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:20 PM (IST)
मेरठ : अमित शाह के जन्मदिन पर मदरसे में मांगी दुआ, स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना की
गृहमंत्री के जन्‍मदिन पर दुआ मांगते बच्‍चे।

मेरठ, जेएनएन। भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के पश्चिम उप्र के कार्यकारिणी सदस्य काजी शादाब ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 56वें जन्मदिन पर समर गार्डेन स्थित मदरसा अरबिया में आलिमों एवं बच्चों के साथ विशेष दुआं मांगी। गृहमंत्री के स्वस्थ जीवन एवं लंबी उम्र की कामना की गई। काजी शादाब ने कहा कि गृहमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। मदरसे में दुआ के मौके पर मुख्तार अली, मुजाहिद अली, डा. जावेद, कारी आसिम, मौलाना खलीक, जैद चौधरी, फुरकान शेख, अजहर अंसारी, अख्तर अब्बास समेत कई अन्य मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह के जन्‍मदिन पर कई मुसलमान मेरठ स्थित एक मदरसे में पहुंचे। इस दौरान काजी शादाब ने गृहमंत्री के स्‍वास्‍थ्‍य की कामना किया। उन्‍होंने कहा कि शाह एक अच्‍छे नेता और मंत्री हैं। इन्‍होंने हमेशा देश हित में काम किया है। इन्‍हीं के नेतृत्‍व में देश समृद्ध बना है। देश को मजबूत बनाने में इनका मुख्‍य योगदान रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के जन्‍मदिन पर सभी ने स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना की है

भाजपा कार्यकर्ता ने दी बधाई

मेरठ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्‍मदिन पर अमित शाह को बधाई भेजी। सभी कार्यकर्ताओं ने इनके स्‍वास्‍थ्‍य की भगवाने से प्रार्थना की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्‍व में भाजपा सशक्‍त बनी है। भाजपा ने इन्‍ही के शासन में कई राज्‍यों में चुनाव भारी मतों से जीता है।

सोशल मीडिया पर बधाईयों की लगी भींड

अमित शाह के जन्‍मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का भरमार लगा हुआ है। अमित शाह के जन्‍मदिन पर देश के कोने-कोने से लोग बधाई भेज रहें हैं। सभी ने इनके स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है। वहीं सोसल मीडिया पर इनके द्वारा किए गए कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी