संगीत निर्देशक अमजद नदीम ने कहा, कोरोना ने बहुत नुकसान किया, अब हालात सुधर रहे

सहारनपुर का नाम बालीवुड में चमकाने वाले संगीत निर्देशक अमजद नदीम ने कहा कि कोरोना ने सभी के काम धंधे प्रभावित कर दिए। अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। अमजद नदीम कलियर शरीफ दरगाह में हजरत साबिर की जियारत के बाद सहारनपुर पहुंचे थे।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:48 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:48 AM (IST)
संगीत निर्देशक अमजद नदीम ने कहा, कोरोना ने बहुत नुकसान किया, अब हालात सुधर रहे
सहारनपुर पहुंचे संगीत निर्देशक अमजद नदीम का हुआ स्वागत।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर का नाम बालीवुड में चमकाने वाले संगीत निर्देशक अमजद नदीम ने कहा कि कोरोना ने सभी के काम धंधे प्रभावित कर दिए। अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं।

अमजद नदीम कलियर शरीफ दरगाह में हजरत साबिर की जियारत के बाद सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान एच मकबूल मेमोरियल सोसायटी सहारनपुर ने उनके सम्मान में अंबाला रोड पर कार्यक्रम किया। गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षता निर्यातक इमरान अहमद खान ने जबकि संचालन नवाब शाह ने किया। सोहेल जमां मुख्य अतिथि रहे।

नवाब शाह ने कहा कि सहारनपुर के युवाओं में बहुत प्रतिभा है। सोहेल जमां ने भी विचार रखे। एच मकबूल मेमोरियल सोसाइटी के महासचिव शब्बीर शाद ने कहा कि अमजद नदीम से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

अमजद नदीम ने कहा कि सहारनपुर के दर्जनों युवाओं ने मुंबई में अपनी पहचान बनाई है। उनकी कई फिल्मों के अलावा कुछ नए अलबम बाजार में आए हैं। अपनी कामयाबी को उन्होंने माता-पिता का आशीर्वाद बताया। पाश्र्व गायक इकबाल अफजाल साबरी और संगीत निर्देशक वाजिद साजिद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इन सभी का प्यार और स्नेह मिला है।

उन्होंने कई गीत और गजलें भी सुनाई। कार्यक्रम संयोजक जावेद कुरैशी और मोहम्मद ओवेस ने अमजद नदीम और अतिथियों का शुक्रिया अदा किया।

chat bot
आपका साथी