Murder In Meerut: अवैध संबंधों के चलते दंपती की बेरहमी से हत्या, छूरी से काट दी दोनों की गर्दन

Murder In Meerut अवैध संबंधों के चलते मेरठ में पति और पत्‍नी की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित दीवार कूदकर भाग निकला। दंपती की बेटी ने ही पुलिस को मर्डर की जानकारी दी। पुलिस जांच कर रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:48 AM (IST)
Murder In Meerut: अवैध संबंधों के चलते दंपती की बेरहमी से हत्या, छूरी से काट दी दोनों की गर्दन
मेरठ में दंपती की बेटी बनी मौका-ए-वारदात की चश्मदीद।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Murder In Meerut मेरठ में ब्रह्मपुरी के सिटी गार्डन में अवैध संबंधों के चलते दंपती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। बेटी ने पूरा वाकया देखकर पुलिस को जानकारी दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। दंपती हत्‍या के बाद स्‍वजन में हाहाकार मच गया। पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। जांच पड़ताल की जा रही है। इस सनसनीखेज मर्डर के बाद क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।

ऐसे बने अवैध संबंध

सिटी गार्डन में आबाद और दानिश आसपास रहते हैं। दानिश के पास कंकरखेड़ा में रहने वाला उसका भतीजा समीर भी आता जाता था। समीर की दोस्ती आबाद से हो गई। आबाद मुर्गी के बच्चे बेचने का काम करता था। आबाद के घर समीर का आना जाना हो गया, उसके बाद समीर के संबंध आबाद की पत्नी जाविदा से हो गए। शक के आधार पर आबाद ने समीर के घर आने जाने पर रोक लगा दी थी।

बेटी जाग गई थी

सोमवार की रात को समीर छूरी लेकर आबाद के घर आया था। रात करीब तीन बजे समीर ने पहले आबाद की गर्दन काटकर हत्या की। उसके बाद पत्नी जाविदा को मार डाला। उनकी बेटी जाग गई तो उसे धक्का देकर समीर मौके से भाग गया। समीर के जाने पर आबाद की बेटी सानिया ने शोर मचा दिया। उसके बाद आसपास के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर खून खराब देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

आरोपित को तलाश रही पुलिस

ब्रह्मपुरी पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी जुटाई। सानिया ने पूरा वाकया पुलिस को बताया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि समीर की तलाश की जा रही है। अवैध संबंधों के चलते ही दंपती को मौत के घाट उतारा गया है। 

chat bot
आपका साथी