Murder In Meerut: स्टेटस पर लव यू पापा लगाकर दुनिया से अलविदा हुआ आदित्य, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

Murder In Meerut मेरठ में आदित्‍य के पिता सुशील शर्मा का कहना है कि रविवार को अचानक ही आदित्य ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लव यू पापा लिखा था। वह उनके साथ कई घंटे लेटा रहा। उन्हें क्या पता था कि आदित्य उन्हें अंतिम बार मिस कर रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:30 AM (IST)
Murder In Meerut: स्टेटस पर लव यू पापा लगाकर दुनिया से अलविदा हुआ आदित्य, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
मेरठ में आदित्‍य की हत्‍या के बाद माता पिता पर गमों का पहाड़ टूटा है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Murder In Meerut मेरठ में कक्षा नौ की पढ़ाई करने वाला आदित्य शर्मा इंटरमीडिएट के बाद बिजनेस करना चाहता था। पिता सुशील शर्मा का कहना है कि रविवार को अचानक ही आदित्य ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर 'लव यू पापा' लिखा था। उसके बाद वह उनके साथ कई घंटे लेटा रहा। उन्हें क्या पता था कि आदित्य उन्हें अंतिम बार मिस कर रहा है। सुशील ने बताया कि हाल में नये मोबाइल की मांग कर रहा था। बेटे के गम में सुशील शर्मा और उनकी पत्नी अर्धचेतन अवस्था में पहुंच गए हैं। बीच सड़क पर रोते परिवार को आसपास के लोग समझा रहे थे। बता दें कि सुशील शर्मा के दो बेटे हैं। आदित्य बड़ा बेटा था।

रातभर टार्च की रोशनी में आदित्य को ढूंढ़ता रहा परिवार

सोमवार शाम साढ़े पांच बजे आदित्य शर्मा घर नहीं पहुंचा। तभी उसकी मां ने सुशील शर्मा को काल कर जानकारी दी। उसके बाद सुशील शर्मा ने शिक्षक गौरव से फोन पर बात की। गौरव ने बताया कि पांच बजे ट्यूशन पढऩे के बाद आदित्य अपने दोस्तों के साथ चला गया था। तब से लेकर पूरा परिवार आदित्य की तलाश करता रहा। उन्होंने आसपास का पूरा एरिया रातभर टार्च की रोशनी में छान लिया। सिर्फ टंकी के पास स्थित झाड़ी नहीं देख पाए। उन्हें एहसास नहीं था कि आदित्य की हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया जाएगा। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह तीन बजे तक रिश्तेदारों और आदित्य के दोस्तों को काल की गई। हर कोई उस समय आदित्य के बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर रहा था। जैसे-जैसे रात बीत रही थी। उसी तरह से परिवार के लोगों की चिंता भी बढ़ती गई। सुबह शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।

दिनभर लगी रही लोगों की भीड़

आदित्य शर्मा की हत्या के बाद उनके घर पर दिनभर आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही। घर के आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। व्यापारी नेता और आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। साथ ही चर्चा थी कि आदित्य की हत्या का राज उसके दोस्तों को जरूर पता होगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं

मेरठ : आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया है। एएसपी विवेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्र के शरीर पर कोई गंभीर चोट भी नहीं है। गला दबाकर या सांस रोकने से भी हत्या होना नहीं पाया गया है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह से कंफ्यूज हो गई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। माना जा रहा है कि कोई जहरीला पदार्थ या किसी जहरीले जानवर के काटने पर तो छात्र की मौत नहीं हुई। पुलिस हर तथ्य पर जांच पड़ताल कर रही है।

पीठ पर लटका मिला था बैग

आदित्य का ट्यूशन वाला बैग भी उसकी पीठ पर लटका मिला था। बैग के पास ही मोबाइल पड़ा हुआ है। बैग के अंदर ट्यूशन की सभी किताबे रखी हुई थी। पीठ पर लटका बैग भी पुलिस के सामने कई सवाल छोड़ गया है। पुलिस मान रही है कि हत्या प्लानिंग से की जाती तो बैग उतार लिया जाता है। माना जा रहा है कि छात्र की अचानक मौत हुई है। हत्यारोपित उसको झाड़ी में फेंक कर फरार हो गया। उसका मोबाइल भी शव के पास फेंक दिया। मोबाइल से फिंगर प्रिंट लिए गए है।  

chat bot
आपका साथी