बागपत में मासूम से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या: पुलिस सुरक्षा में दफनाया बच्ची का शव, टूटी थीं सिर की तीन हड्डियां

मासूम से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर दी गई थी। रात में लगभग एक बजे शव को पोस्‍टमार्टम कराया गया। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि युवती के सिर की तीन हड्ड‍ियां टूटी थीं। साथ ही बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म होना भी पाया गया।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:01 PM (IST)
बागपत में मासूम से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या: पुलिस सुरक्षा में दफनाया बच्ची का शव, टूटी थीं सिर की तीन हड्डियां
बागपत में मासूम से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या।

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। मासूम से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर दी गई थी। रात में लगभग एक बजे शव को पोस्‍टमार्टम कराया गया। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि युवती के सिर की तीन हड्ड‍ियां टूटी थीं। साथ ही बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म होना भी पाया गया। सोमवार की सुबह मासूम का शव पुलिस सुरक्षा में दफन किया गया। वहीं आरोपित को भी आज अदालत में पेशकर के जेल भेज दिया गया। 

क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के मामले में रविवार रात लगभग एक बजे चिकित्सकों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उसके सिर की तीन हड्डियां भी टूटी मिली है। ऐसा तब हुआ होगा जब आरोपित ने बच्ची को धक्का देकर नीचे गिराया और उसके सिर का अगला हिस्सा ईंट में लग गया। रात के समय ही बच्ची के शव को उसके घर लाया गया। शव को देखकर स्वजन में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस सुरक्षा में बच्ची के शव को दफना दिया गया है। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची के सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई मिली है। उधर, आरोपित को पुलिस मेडिकल कराने के बाद अदालत में ले गई। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश करेगी, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया जाएगा।

दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने निर्माणधीन मकान में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया था। उसके बाद आरोपित ने बच्ची को धक्का दे दिया। बच्ची का सिर ईंट में लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। बच्ची के पिता ने घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित भी बच्ची के मोहल्ले का ही रहने वाला था। 

chat bot
आपका साथी