नगर निगम ने चलाया विशेष सैनिटाइजेशन अभियान

लाकडाउन के दिन रविवार को नगर निगम ने बाजार और हाट स्पाट क्षेत्रों में विशेष सैनिटाइजेनशन अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:10 PM (IST)
नगर निगम ने चलाया विशेष सैनिटाइजेशन अभियान
नगर निगम ने चलाया विशेष सैनिटाइजेशन अभियान

मेरठ, जेएनएन। लाकडाउन के दिन रविवार को नगर निगम ने बाजार और हाट स्पाट क्षेत्रों में विशेष सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।

सूरजकुंड वाहन डिपो के अंतर्गत वार्ड 58 में स्पो‌र्ट्स मार्केट सूरजकुंड रोड, वार्ड 72 में भगत सिंह मार्केट, हापुड़ अड्डा चौराहा मार्केट, वार्ड 32 में शर्मा नगर मार्केट एवं हनुमान मंदिर के आसपास का क्षेत्र, कचहरी के गेट के सामने वाली रोड व मार्केट, सिविल लाइन और साकेत गोल मार्केट, सेंट्रल मार्केट को सैनिटाइज किया गया। दिल्ली रोड की मार्केट, घण्टाघर एरिया, कबाड़ी बाजार समेत इस क्षेत्र की सभी मार्केट में सैनिटाइजेशन हुआ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में छिड़काव किया गया। घनी आबादी में मैनुअल सैनिटाइजेशन किया गया। निगम ने कुल 19 टैंकर लगाए। नगर आयुक्त मनीष बंसल और सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने निरीक्षण किया।

देहात में भी प्रभावी रहा लाकडाउन : रविवार को हुए लाकडाउन का हस्तिनापुर में पूर्ण रूप से असर रहा। लोग के प्रात: के समय केवल दूध आदि लेने के लिए बाहर निकले। कृषि कार्य करने वाले लोग भी सड़कों पर दिखाई दिए।

लाकडाउन के चलते कस्बे के बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। वहीं सड़कें भी सूनसान रही। पुलिस लगातार गश्त करती रही और बाहर घूम रहे लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। पुलिस द्वारा लगातार लाउडस्पीकर से लाकडाउन करने का एनाउसमेंट भी किया जाता रहा। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ लगातार गश्त करते रहे। वहीं क्षेत्र देहात में कुछ जगह लाकडाउन का असर कम दिखाई दिया।

बहसूमा : लाकडाउन के चलते कस्बे के मुख्य बाजार, कैलाशपुरी, बटावली रोड आदि तमाम बाजारों मे सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य मार्ग व बाईपास तिराहे सुनसान पडे़ रहे। जरूरी सामान के लिए फलो की ठैली व चिकित्सकों के हास्पिटल, मेडिकल स्टोर व दूध बिक्री के लिए सुबह-सुबह खुली रही। उसके बाद वो भी धीरे-धीरे बंद हो गई। पुलिस ने बगैर मास्क घूमते दिखे युवकों को खदेड़ा।

chat bot
आपका साथी