नगर निगम ने बनाए छह ब्राड एंबेसडर

नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेरठ के छह समाजसेवियों को अपना ब्राड एंबेसडर बनाया है। बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित वोकल फार लोकल ब्राड एंबेसडर कार्यक्रम के तहत सभी ब्राड एंबेसडर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:35 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:35 AM (IST)
नगर निगम ने बनाए छह ब्राड एंबेसडर
नगर निगम ने बनाए छह ब्राड एंबेसडर

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेरठ के छह समाजसेवियों को अपना ब्राड एंबेसडर बनाया है। बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित वोकल फार लोकल ब्राड एंबेसडर कार्यक्रम के तहत सभी ब्राड एंबेसडर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ब्राड एंबेसडर स्वच्छता के दूत बनकर स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए जन-जन को जागरूक करेंगे। सहायक नगर आयुक्त प्रथम बृजपाल सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारी में ब्राड एंबेसडर निगम का चेहरा होंगे। उनके सुझावों पर शहर की स्वच्छता व सुंदरता के लिए एक्शन प्लान बनेगा। हर माह बैठक होगी। कार्यक्त्रम में ब्राड एंबेसडर डा. विश्वजीत बेंबी कुछ कारणों से मौजूद नहीं हो सके। कार्यक्त्रम में दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी दिलशाद हसन, सफाई एवम खाद्य निरीक्षक रवि शेखर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी।

इन मामलों में करेंगे जागरूक

सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने, खतरनाक कूड़ा अर्थात मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, होम कम्पोस्टिंग और जल संरक्षण के लिए ब्राड एंबेसडर लोगों को जागरूक करेंगे।

चयन का आधार

सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह ने बताया कि ब्राड एंबेसडर का चयन उनके द्वारा स्वच्छता व जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य हैं। उनके द्वारा चलाए गए जागरुकता कार्यक्त्रम, सफाई अभियान की विस्तृत जानकारी निगम की टीम ने जुटाई, चयन का यही मानक रहा है। भविष्य में ऐसे अन्य सामाजिक संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा जो स्वच्छता व जल संरक्षण की दिशा में बेहरत काम करेंगे।

ये हैं छह ब्राड एंबेसडर

हरि विश्नोई : सन 2014 में गन्ना विभाग के रीजनल पब्लिसिटी अफसर पद से सेवानिवृत्त। सन 2015 में वरिष्ठ नागरिकों के क्लब-60 का गठन किया। कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण पर काम करते हैं। क्लब-60 के प्रयास से शास्त्रीनगर एच ब्लाक का टैगोर पार्क कचरा प्रबंधन के लिए शहर में एक उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में क्लब-60 के कायरें की सराहना कर चुके हैं।

अमित अग्रवाल : पेशे से कारोबारी हैं। टीम क्लीन मेरठ के कोआर्डिनेटर हैं। चार सितंबर 2016 से 15 मार्च 2020 तक निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह दो घटे 40 से 50 सदस्यों के साथ सफाई अभियान चलाया। क्लाथ बैंक स्थापित किया। काली नदी किनारे दो हजार पौधरोपण कराया। उनका संरक्षण भी कर रहे हैं।

डा. विश्वजीत बेंबी : चिकित्सक हैं। पहल एक प्रयास संस्था के संस्थापक हैं। यह संस्था 2014 से स्वच्छता जागरुकता अभियान, वाल पेंटिंग कर जागरूकता फैला रही। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में संस्था के कार्य की सराहना कर चुके हैं। वर्तमान में लगभग 300 लोगों की टीम है। - रवि कुमार : बूंद फाउंडेशन के संस्थापक हैं, कारोबारी हैं। जल संरक्षण के लिए करीब दो साल से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वाटर लीकेज की समस्या का समाधान करते हैं। खुद के खर्चे पर एक प्लंबर रखा है। संचार के विभिन्न माध्यमों से शिकायत इनतक पहुंचती है, उसे ठीक कराते हैं। - अदिति चंद्रा : गृहणी हैं। द ग्रोइंग पीपुल संस्था की डायरेक्टर हैं। वाटर लीकेज ठीक कराने के साथ वर्षा जल संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। इस वर्ष अपने प्रयास से शहर में 25 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर चुकी हैं। जलशक्ति मंत्रालय से इनको जल संरक्षण के लिए सम्मान मिल चुका है। - सना खान : बीटेक हैं। बर्मी कंपोस्ट बनाने का अपना प्लाट लगा रखा है। कई बड़े शहरों में इसकी ट्रेनिंग देती हैं। कम्युनिटी व होम कंपोस्टिंग के लिए जागरूक करती हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेरठ की तीन साल तक पहले भी ब्राड एंबेसडर रही चुकी हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी इनके काम की प्रशसा कर चुके हैं। ठंड में तीन माह के लिए राज्यरानी और दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस पर ब्रेक: दिसंबर में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने मेरठ से गुजरने वाली दो मुख्य ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है। लखनऊ से चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त रहेगी। वहीं, मेरठ से लखनऊ जाने वाली यही ट्रेन दो दिसंबर 2021 से एक मार्च 2022 तक निरस्त रहेगी। राज्यरानी का संचालन लगभग डेढ़ वर्ष बाद गत माह आरंभ हुआ है। ऐसे में ट्रेन के फिर से निरस्त होने का आदेश आ गया है।

उधर, दिल्ली से अंबाला कैंट जाने वाली 04521 एक दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक, वहीं अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 04522 दो दिसंबर 2021 से एक मार्च 2022 तक निरस्त रहेगी।

chat bot
आपका साथी